विवादों से है पुराना नाता
बिट्टू बजरंगी ने बजरंग दल के नाम से एक धार्मिक संगठन बनाया हुआ है। बिट्टू बजरंगी का विवादों से पुराना नाता रहा है। जुलाई में ही उसके खिलाफ फरीदाबाद में तीन दिन में तीन केस दर्ज हुए थे। इसके अलावा बिट्टू बजरंगी नूंह में निकाली गई ब्रज मंडल यात्रा के दौरान हिंसा भडकाने के मामले में आरोपी है। अभी हाल में मुजेसर एरिया में एक किशोरी के साथ यौन शोषण के मामले में भी दूसरे समुदाय के खिलाफ सोशल मीडिया पर हेट स्पीच दिया है। इस मामले में मुजेसर थाने में बजरंगी पर केस दर्ज किया गया।
इसके बाद पर्वतीय कॉलोनी चौकी में तैनात एसआई सुरेश ने बिट्टू बजरंगी के खिलाफ बाबा मार्केट के पास सोशल मीडिया पर लाइव आकर हेट स्पीच देने के मामले में सारन थाने में मामला दर्ज कराया था। इसके अलावा बिट्टी बिजरंगी पर गोरक्षा के नाम 50 से 60 लोग खोरी जमालपुर से एक पशुपालक की 60 गाय, 16 बकरी और अन्य पशुओं को हथियारों के दम पर मारपीट कर लेकर जाने के मामले में धौज थाने में केस दर्ज है।