फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निर्वस्त्र कर फेंका: उसने बहन को देखकर सीटी बजाई...फिर रात में उसके कमरे में घुस आया, आरोपी का सनसनीखेज खुलासा

Mon, 05 Sep 2022 10:10 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, फरीदाबाद

सार

फरीदाबाद की फ्रेड्स कॉलोनी में युवक की हत्या के मामले का क्राइम ब्रांच ने खुलासा कर दिया है। आरोपी अजय ने बहन से छेड़छाड़ का बदला लेने के लिए युवक हरेंद्र की हत्या की थी। क्राइम ब्रांच सेक्टर-65 ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फरीदाबाद की फ्रेड्स कॉलोनी में सिर में चोट मारकर की गई युवक की हत्या मामले को क्राइम ब्रांच-65 ने सुलझा लिया है। आरोपी की पहचान अमर कुमार (20) के रूप में हुई है। वह मूल रूप से बिहार के भोजपुर आरा जिले के गांव बरतियर का रहने वाला है। फिलहाल फ्रेंड्स कॉलोनी में ही रह रहा था। 
विज्ञापन


पूछताछ में सामने आया है कि फ्रेंड्स कॉलोनी निवासी मृतक हरेंद्र ने आरोपी अमर की बहन के साथ छेड़छाड़ की थी। घटना से करीब 15 दिन पहले अमर की बहन गांव से शहर आई थी। आरोपी व मृतक का कमरा आमने सामने है। मृतक हरेंद्र ने कई बार आरोपी की बहन को देखकर सीटी बजाई थी। कोई विरोध नहीं होने पर उसकी हिम्मत बढ़ गई। 

एक सितंबर को गर्मी के कारण अन्य किराएदार छत पर सोने चले गए। हरेंद्र रात को धीरे से आरोपी के कमरे में दाखिल हुआ और उसकी बहन के साथ छेड़छाड़ करने लगा। युवती ने शोर मचा दिया। आरोपी अजय पास ही सो रहा था। हरेंद्र को इस तरह से देख उसने उसकी पिटाई शुरू कर दी। बुरी तरह पीटने के बाद उसे घर से बाहर फेंक दिया। 
विज्ञापन


करीब आधे घंटे बाद आरोपी ने घर से अंदर से सिलबट्टे का पत्थर उठाया और गली में आ गया। गंभीर चोट के कारण हरेंद्र भाग नहीं पाया था। वह गली में ही पड़ा था। अमर ने उसके सिर के पीछे पत्थर से वार कर दिया। जिससे उसकी मौत हो गई। 

इसके बाद उसके कपड़े उतार कर निर्वस्त्र कर दिया। क्राइम ब्रांच सेक्टर-65 प्रभारी बृह्मप्रकाश की टीम ने आरोपी को गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया। गहन जांच के लिए उसे 1 दिन की रिमांड पर लिया है। इस दौरान मृतक के कपड़े व हत्या में इस्तेमाल पत्थर बरामद किया जाएगा। 
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें