फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

15 दिन में प्लॉट न देने पर बीपीटीपी के सभी निदेशकों के खिलाफ होगी एफआईआर दर्ज: दुष्यंत चौटाला

विज्ञापन
विज्ञापन
फरीदाबाद। उप-मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने बीपीटीपी बिल्डर को निर्देश दिए कि वह प्लॉट धारक एकता सिंह को 15 दिन में 280 वर्ग का दूसरा प्लॉट उपलब्ध करवाए। प्लॉट न देने पर बीपीटीपी के सभी निदेशकों के खिलाफ धारा-420 सहित अन्य विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज करके कार्रवाई की जाएगी। इसके लिए एसीपी स्तर के अधिकारी को जिम्मेदारी सौंपी गई है।
विज्ञापन

उप-मुख्यमंत्री रविवार को सेक्टर-12 स्थित एचएसवीपी कन्वेंशन सेंटर में जिला परिवेदना एवं कष्ट निवारण समिति की मासिक बैठक में शिकायतों की सुनवाई कर रहे थे। बैठक में 16 शिकायतें रखी गईं, जिनमें से 13 शिकायतों का मौके पर ही निपटारा किया। एक अन्य मामले में पुरानी शिकायत पर आदेश देते हुए उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने सहायक मंडल अग्निशमन अधिकारी को कहा कि जिन विभागों ने आवेदन नहीं किए हैं उनके खिलाफ अगले 15 दिनों में नोटिस देना सुनिश्चित करें। उन्होंने शिकायतकर्ता से कहा कि वह अगर चाहें तो अन्य भवनों की सूची भी उपायुक्त को सौंप सकते हैं। शिकायत नंबर 12 पर ग्रीन फील्ड कॉलोनी के लिए विधायक सीमा त्रिखा की अध्यक्षता में एक कमेटी का गठन किया गया। यह रिपोर्ट अगली बैठक में पेश की जाएगी। मुजेसर में अवैध कब्जे हटवाने के लिए एडीसी की अध्यक्षता में, नगर निगम कार्यालय और एचएसवीपी के तीन सदस्य अधिकारियों की समिति गठित की गई है। इसी प्रकार नगर निगम क्षेत्र में सामुदायिक भवनों को लोगों की सुविधा के लिए आरडब्ल्यूए को सौंपने के संबंध में विधायक सीमा त्रिखा, नरेंद्र गुप्ता, नीरज शर्मा, जजपा और भाजपा के दोनों जिला अध्यक्ष, निगमायुक्त की कमेटी योजना तैयार कर रिपोर्ट सौंपेगी। इसके अलावा बैठक में सेक्टर-14 निवासी कर्नल वीके मलिक ने कहा कि उनके मकान को जो नुकसान पहुंचा है। उसका सरकारी ठेकेदार से पूरा मरम्मत कार्य करवाएं और इसका भुगतान नुकसान पहुंचाने वाले पड़ोसी से करवाया जाए। इसके लिए एचएसवीपी व पुलिस निगरानी भी करेंगी। इसके अलावा कई अन्य शिकायतों पर भी उन्होंने निर्देश दिए। इस अवसर पर हरियाणा महिला आयोग की चेयरपर्सन रेनू भाटिया, उपायुक्त विक्रम, निगमायुक्त जितेंद्र दहिया, एचएसवीपी प्रशासक डॉ. गरिमा मित्तल, फरीदाबाद स्मार्ट सिटी लिमिटेड के सीईओ कृष्ण कुमार, एडीसी अपराजिता, डीसीपी नितीश अग्रवाल, डीसीपी सेंट्रल मुकेश मल्होत्रा, भाजपा के जिला अध्यक्ष गोपाल शर्मा, जजपा के जिला अध्यक्ष राजेश भाटिया, एसडीएम बल्लभगढ़ त्रिलोक चंद, सीटीएम नसीब कुमार, एचएसवीपी के एस्टेट ऑफिसर अमित कुमार मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें