फरीदाबाद। चोरों ने अलग-अलग इलाके से एक बंद फैक्टरी और मकान का ताला तोड़कर लाखों का सामान चोरी कर लिया। पुलिस ने दोनों मामले दर्ज कर लिए हैं।
चोरों ने सेक्टर-19 इलाके में बंद पड़ी एक फैक्टरी का ताला तोड़कर लोहे के पार्ट्स चोरी कर लिए। ओल्ड फरीदाबाद निवासी पवन ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि बीमार होने के कारण अस्पताल में भर्ती है। उसके पीछे से घर पर रोहताश नाम का घरेलू सहायक ही घर की देखभाल करता है।
सात अगस्त को रोहतास ने उन्हें फोन पर बताया कि यहां चोरी हो गई है। उन्होंने अपने रिश्तेदार व परिवार के लोगों को भेजा। दूसरे मामले में जवाहर कॉलोनी निवासी हृदेश्वर सिंह ने पुलिस को बताया कि गांव गए हुए हैं। तीन अगस्त को बच्चों को लेने चला गया था। शनिवार को जब बच्चों को लेकर घर पहुंचा तो देखा कि मकान का ताला टूटा हुआ था। एक लैपटॉप, 15 हजार रुपये व सोने की जूलरी व कीमती सामान चोरी हुई है। पुलिस ने दोनों मामले दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।