फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: युवती से दुष्कर्म, धर्म परिवर्तन का दबाव बनाया

विज्ञापन
विज्ञापन
महिला थाना एनआईटी किया गया केस दर्ज
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। एनआइटी इलाके में रहने वाली युवती के साथ युवक ने पहले दुष्कर्म किया। उसके बाद युवती के ऊपर धर्म परिवर्तन करने का दबाव बनाया। महिला थाना एनआईटी ने युवती की शिकायत पर केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन



एनआइटी में रहने वाली युवती ने बताया कि पांच साल पहले उनकी दोस्ती गोच्छी में रहने वाले मेडिकल स्टोर चलाने वाले युवक शाहरुख से हुई। युवक युवती को होटल में लेकर गया और उसके साथ दुष्कर्म किया। आरोप है कि इस दौरान युवक ने युवती का अश्लील वीडियो भी बना लिया। वीडियो के जरिये वह युवती को ब्लैकमेल करने लगा। युवती ने आरोप लगाया कि युवक उस पर धर्म परिवर्तन और शादी का दबाव बनाने लगा। युवती ने बताया कि कुछ दिन पहले भी युवक उसको शादी के लिए अधिवक्ता के पास लेकर गया था। जहां युवती ने शादी से इंकार कर दिया। जिस पर युवक ने युवती के साथ मारपीट की। जिस पर महिला थाना एनआईटी में शिकायत दी। पुलिस ने अब एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू की है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें