- लेपॉर्ड ए को 62 रन से हराया, रेहान बने मैन ऑफ द मैच
संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। भूपानी स्थित रावल क्रिकेट मैदान पर बुधवार को वीवाईसीए और लेपॉर्ड-ए के बीच मुकाबला खेला गया। इस मैच में तेज गेंदबाजों की कहर और रेहान के शानदार शतक के दम पर वीवाईसीए ने लेपॉर्ड-ए को 62 रन से हराया। 40 ओवर के मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए वीवाईसीए ने 261 रन का स्कोर खड़ा किया। इसके जवाब में लक्ष्य का पीछा करने आई लेपॉर्ड-ए की टीम 38.5 ओवर में सिर्फ 199 रन पर सिमट गई। वीवाईसीए के रेहान दुआ ने 90 गेंदों पर 126 रनों की तूफानी पारी खेली। वही उज्ज्वल तेवतिया ने 50 रन का योगदान दिया। लेपॉर्ड-ए के पंकज कुशवाहा ने दो विकेट चटकाए। जवाबी पारी में लेपॉर्ड-ए की टीम ने वीवाईसीए की घातक तेज गेंदबाजी के आगे घुटने टेक दिए।
वीवाईसीए के गौरव और अनिरुद्ध ने स्विंग और रफ्तार से तीन-तीन विकेट चटकाए जबकि उज्ज्वल तेवतिया और हेमंत ने दो-दो विकेट हासिल करने में सफलता पाई। रेहान दुआ को शतक के लिए मैन ऑफ द मैच चुना गया।