फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: जेसी बोस विवि में हरियाणवी नृत्य और कवि सम्मेलन ने बांधा समा

विज्ञापन
विज्ञापन
दो दिवसीय राष्ट्रीय सम्मेलन में छात्र-छात्राओं ने दीं सांस्कृतिक प्रस्तुतियां
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। जेसी बोस विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के संचार एवं मीडिया प्रौद्योगिकी विभाग ने डिजिटल युग में मीडिया, समाज और सार्वजनिक विमर्श विषय पर आयोजित दो दिवसीय राष्ट्रीय सम्मेलन के दूसरे दिन सांस्कृतिक संध्या का आयोजन किया। इसमें संगीतमय योग प्रस्तुति, हरियाणवी लोकनृत्य और कवि सम्मेलन ने सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया।
विज्ञापन


विवेकानंद सभागार में आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ मीडिया विद्यार्थी एकलव्य मलिक द्वारा गणेश वंदना की भावपूर्ण नृत्य प्रस्तुति से हुआ। कार्यक्रम में अतिथि के रूप में विश्वविद्यालय कुलगुरु प्रो. राजीव कुमार और कुलसचिव प्रो. अजय रंगा उपस्थित रहे। समारोह में कवि विनीत त्रिपाठी, राजपाल और अभिप्राय त्रिपाठी नीरव को स्मृति चिन्ह एवं पटका पहनाकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में श्री गणेश वंदना के उपरांत निरमयम क्लब ने संगीतमय योग प्रस्तुति दी। उसके बाद नटराजन क्लब ने हरियाणवी लोकनृत्य की मनभावन प्रस्तुति दी। इसके उपरांत आयोजित कवि सम्मेलन में कवियों के काव्य पाठ में वीर-प्रेम-हास्य-व्यंग्य रस से भरपूर चुटकलों ने वातावरण को तनाव मुक्त बनाया। कवि विनीत पांडे ने आम जनमानस की दिनचर्या के घटनाक्रम को हास्य-व्यंग्य के रूप में प्रस्तुत करते हुए खूब हंसाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें