फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बल्लू पहलवान को भून डाला: फरीदाबाद में गैंगस्टर को मारी गई 20 गोली, दिल्ली से था तड़ीपार; देखें वीडियो

Tue, 30 Jan 2024 11:07 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फरीदाबाद

सार

Ballu Pahalwan: प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बल्लू को 20 से अधिक गोलियां लगीं। वह वहीं गिर गया पर आरोपी दो से ढाई मिनट तक फायरिंग करते रहे। बल्लू पर हत्या समेत कई मामले दर्ज थे। 
विज्ञापन
गैंगस्टर बल्लू पहलवान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा के फरीदाबाद सेक्टर-11 में गैंगवार में मंगलवार देर शाम जिम से बाहर निकले नफजगढ़ निवासी गैंगस्टर बल्लू पहलवान की गोलियों से भूनकर हत्या कर दी गई। बल्लू अपनी बाइक से जा रहा था, इस दौरान पीछे से आई एक कार में सवार चार से पांच बदमाशों ने एचडीएफसी बैंक के सामने उस पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। आरोपी सोनीपत के बताए जा रहे हैं। बल्लू पर भी हत्या समेत कई मामले दर्ज थे। सेक्टर-11 में वाईएमसीए यूनिवर्सिटी के पास रिश्तेदार के यहां रह रहा था। दिल्ली से तड़ीपार था।

विज्ञापन

दिल्ली के नजफगढ़ के छावला के दीनपुर गांव निवासी बल्लू पहलवान (42) मंगलवार को शहर के सेक्टर-11 में एचडीएफसी बैंक के ऊपर दूसरी मंजिल पर एक जिम में आया था। शाम करीब सवा छह बजे जिम से बाहर निकला। बल्लू अपनी बुलेट मोटरसाइकिल पर बैठकर जाने ही वाला था, इस दौरान पहले से ही मौके की ताक में एक कार में बैठे चार से पांच बदमाशों ने उस पर पीछे से करीब 30 गोलियां चला दीं।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बल्लू को 20 से अधिक गोलियां लगीं। वह वहीं गिर गया पर आरोपी दो से ढाई मिनट तक फायरिंग करते रहे। बल्लू पर हत्या समेत कई मामले दर्ज थे। वारदात की सूचना मिलने पर पुलिस कमिश्नर राकेश आर्या, डीसीपी राजेश दुग्गल और एसीपी क्राइम अमन यादव समेत अन्य अधिकारी पहुंच गए। पुलिस ने मौके से सीसीटीवी फुटेज और अन्य सुबूत जुटाने शुरू कर दिए। बताया जा रहा है कि दो गैंग के बीच पिछले कई वर्षों से चल रही गैंगवार में यह हत्या की गई है।
विज्ञापन

दिल्ली के मटिया महल सीट से लड़ा था चुनाव
पुलिस के अनुसार आरोपी सोनीपत के बताए जा रहे हैं। सफेद रंग की कार के पीछे जय श्री राम लिखा हुआ था। बल्लू एनजीओ भारत भविष्य फाउंडेशन का प्रधान था। बल्लू ने दिल्ली विधानसभा की मटिया महल सीट से चुनाव भी लड़ा था। इसके अलावा दिल्ली पुलिस ने बल्लू को बुरे आचरण का भी घोषित कर रखा था।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें