फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गद्दार निकला यार: दोस्त से चलाने को मांगी जगुआर कार, फर्जी कागजात बनाकर बेच डाली; हर महीने भरनी पड़ रही किश्त

Tue, 30 Jan 2024 10:53 PM IST
Vikas Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, बल्लभगढ़

सार

आदर्श नगर निवासी संजय शर्मा ने पुलिस को दी बताया कि वह राजकुमार के साथ प्रॉपर्टी डीलिंग का काम करते थे। वर्ष 2020 में उन्होंने जगुआर कार खरीदी थी। हर माह उसकी 50 हजार रुपये किश्त भी जमा करा रहे हैं।
विज्ञापन
जगुआर कार (फाइल फोटो) - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा के बल्लभगढ़ स्थित आदर्श नगर में एक युवक ने फर्जी कागजात बनाकर दोस्त की लग्जरी गाड़ी बेच दी। अब पैसे मांगने पर आरोपी जान से मारने की धमकी दे रहा है। पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन

आदर्श नगर निवासी संजय शर्मा ने पुलिस को दी बताया कि वह राजकुमार के साथ प्रॉपर्टी डीलिंग का काम करते थे। वर्ष 2020 में उन्होंने जगुआर कार खरीदी थी। हर माह उसकी 50 हजार रुपये किश्त भी जमा करा रहे हैं। पांच महीने पहले राजकुमार ने कुछ दिनों के लिए उनकी कार मांग ली। 
विज्ञापन

आरोप है कि पांच महीने बीत जाने के बाद भी राजकुमार ने कार वापस नहीं की। बार-बार दबाव बनाने पर आरोपी गाड़ी देने की बजाय जान से मारने की धमकी दे रहा है। अपने स्तर पर जांच करने पर पता लगा कि राजकुमार ने उनकी फर्जी कागजात बनाकर कार बेच दी है। थाना आदर्श नगर पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें