फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: कपड़ा कंपनी के नाम पर हुई 34 लाख रुपये की धोखाधड़ी

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बल्लभगढ़। सेक्टर-9 स्थित एक कंपनी के निदेशक के साथ कपड़ों की कंपनी के नाम पर 34 लाख रुपये की धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। जिसमें जीएसटी को लेकर भी धोखाधड़ी की गई। थाना सेक्टर 8 पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर केस दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

एचडीआई आउटसोर्सिंग प्राइवेट लिमिटेड के अधिकारी एससी भाटिया ने बताया कि उन्होंने एमएस एसआरएसकेटी गारमेंट्स प्राइवेट लिमिटेड दिल्ली के महिराज, गौरव यादव, जावेद सुल्तान , किशन सिंह, हरजिंदर कौर के साथ कपड़ों का कारोबार शुरू किया था। कंपनी में कपड़े तैयार किए जाते हैं। आरोपियों ने पीड़ित को बिना सूचित किए कंपनी के कर्मचारियों को करीब 26 लाख रुपये का भुगतान कर दिया। इसके अलावा अंतरराज्यीय सेवा शुल्क के नाम पर करीब तीन लाख रुपये और जीएसटी के नाम पर लगभग पांच लाख रुपये की धोखाधड़ी की। इस तरह आरोपियों ने साढ़े 34 लाख रुपये की गड़बड़ी की। थाना सेक्टर 8 पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें