फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छज्जा गिरने से शिक्षिका समेत चार छात्र घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
फरीदाबाद। संजय कॉलोनी स्थित जीवन नगर पार्ट टू में मंगलवार को एक जर्जर मकान का छज्जा गिर जाने के कारण एक शिक्षिका समेत चार छात्र घायल हो गए। सभी को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। शिक्षिका की शिकायत पर मकान मालिक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन

संजय कॉलोनी चौकी प्रभारी एसआई संदीप दहिया ने बताया कि मंगलवार सुबह करीब सवा आठ बजे जीवन नगर पार्ट टू में एक मकान का छज्जा गिर गया। इससे गुजर रहे चार बच्चे और टीचर घायल हो गए। घायलों में से सागर, दिव्यांश और सूर्यांश पहली कक्षा में पढ़ते हैं, जबकि चौथा बच्चा रोहित है। वह भी वहां से गुजर रहा था। शिक्षिका मीरा मंडल को भी चोट आईं हैं। पहली कक्षा के सभी बच्चे कॉलोनी में ही बने परम हंस स्कूल में पढ़ते हैं। रोहित के परिजन अभी तक नहीं मिले हैं।
शिक्षिका भी उसी स्कूल में पढ़ाती है। गली में कीचड़ होने के कारण सभी किनारे से निकल कर जा रहे थे। इसी दौरान सेक्टर-55 निवासी राजेश शर्मा के मकान का छज्जा भरभराकर उनके ऊपर गिर गया। राजेश ने मकान किराए पर दे रखा है। शिक्षिका मीरा मंडल ने पुलिस को शिकायत दी कि स्कूल की तरफ से कई बार राजेश शर्मा को कहा गया था कि उनके मकान का छज्जा काफी कमजोर है। इससे बच्चों को चोट लग सकती है। इसके बावजूद राजेश ने उसे ठीक नहीं कराया। राजेश की लापरवाही के कारण बच्चों को चोट लगी है। सभी बच्चों और अध्यापिका का अस्पताल में इलाज चल रहा है। रोहित की हालत गंभीर है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें