फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाईपास रोड पर बने सौ से अधिक अवैध निर्माण तोड़े

विज्ञापन
विज्ञापन
फरीदाबाद। दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे के बीच आ रहे अवैध निर्माणों के खिलाफ हरियाण शहरी विकास प्राधिकरण (एचएसवीपी) की तोड़फोड़ कार्रवाई दूसरे दिन भी जारी रहा। मंगलवार को तोड़फोड़ दस्ते ने सेक्टर-17-18 के नजदीक सौ से अधिक अवैध निर्माण ढहाए। मौके पर लोगों का आंशिक विरोध भी देखने को मिला। लेकिन, भारी पुलिस फोर्स होने के कारण लोग ज्यादा कुछ कर नहीं पाए।
विज्ञापन

बाईपास रोड को दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस वे के लिंक रोड के रूप में विकसित किया जा रहा है। इसके तहत बाईपास रोड को चौड़ा कर 12 लेन किया जा रहा है। एनएचएआई ने हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण से सड़क के दोनों तरफ 70-70 मीटर की सड़क मांगी है। कुछ जगह तो एनएचएआई को सड़क मिल गई है। जहां फ्लाईओवर बनाने का काम शुरू कर दिया गया है। वहीं, सेक्टर-37 से बल्लभगढ़ तक अधिकांश जगहों पर सड़क के दोनों ओर अवैध कब्जे हैं।
इन्हें हटाने का काम एचएसवीपी ने शुरू कर दिया है। मंगलवार को एचएसवीपी का तोड़फोड़ दस्ता भारी पुलिस फोर्स के साथ सेक्टर-17-18 में तोड़फोड़ के लिए पहुंचा। इससे लोगों में अफरातफरी मच गई। आनन फानन में लोगों ने अपने घरों को खाली करना शुरू कर दिया। कीमती सामानों को बाहर निकालने लगे। वहीं कुछ लोग नेताओं की सिफारिश करने लगे। लेकिन, प्रशासन ने लोगों की एक न सुनी और अवैध कब्जों पर बुलडोजर चला दिया। तीन घंटे चली कार्रवाई के दौरान सौ से अधिक मकानों को तोड़ा गया। एचएसवीपी की प्रशासन मोनिका गुप्ता ने कहा कि अवैध कब्जों को लेकर तोड़फोड़ कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी। लोगों से अपील है कि कब्जों को खुद हटा ले।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें