Four lakh school children will get relief from pollution, due to pollution all schools are closed till further orders
फरीदाबाद। प्रदेश सरकार ने दिल्ली और आसपास के क्षेत्रों में खराब वायु गुणवत्ता सूचकांक को ध्यान में रखते फरीदाबाद, गुरुग्राम सहित प्रदेश के चार जिलों के स्कूलों को तुरंत प्रभाव से बंद करने का निर्देश दिया है। इससे जिले के करीब चार लाख से अधिक स्कूली छात्रों को राहत मिलेगा। उधर, हरियाणा प्रोग्रेसिव स्कूल कांफ्रेंस के प्रांतीय प्रधान एसएस गोसाई का भी मानना है कि सरकार का यह निर्णय बच्चों के स्वास्थ्य के लिए बेहतर होगा।
अगले आदेश तक जिले के करीब 115 निजी और पांच सौ से अधिक सरकारी स्कूलों को अगले आदेश तक बंद कर दिया गया है। प्रदूषण विभाग के अनुसार जिले की स्थिति गंभीर बनी हुई है। स्कूली बच्चों सहित विभिन्न आयुवर्ग के लोगों को भी सांस लेने में दिक्कत हो रही है। इसे ध्यान में रखते हुए यह निर्णय लिया गया है। वहीं, एनसीआर के 14 जिलों में वायु प्रदूषण फैलाने वाले निर्माण कार्यों पर भी रोक लगा दी गई है।
प्रदूषण को ध्यान में रखते हुए सभी स्कूलों को अगले आदेश तक बंद करने का दिशानिर्देश जारी कर दिया गया है। इस संबंध में सभी स्कूलों को लेटर भेज दिया गया है। अगर कोई स्कूल खोलता है उनके खिलाफ विभागीय कार्रवाई की जाएगी। - रितु चौधरी जिला शिक्षा अधिकारी
छोटे बच्चों को प्रदूषण से बचाव के लिए यह एक बेहतर निर्णय है। इस दौरान छात्रों को ऑनलाइन पढ़ाई पर विशेष ध्यान देने की जरूरत है। छात्रों की समय समय पर परीक्षा भी होनी चाहिए। - कैलाश शर्मा, प्रदेश सचिव हरियाणा अभिभावक एकता मंच
स्कूल बंद होने से बच्चों को प्रदूषण से होने वाली बीमारियों से बचाया जा सकता है। अगर बच्चे स्कूल में भी रहते हैं, तब भी वह इसकी चपेट में आ सकते हैं। - एसएस गोसाई, प्रांतीय प्रधान हरियाणा प्रोग्रेसिव स्कूल कांफ्रेंस