फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: खाद्य एवं औषधि विभाग का कर्मचारी रिश्वत लेते गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
- ड्रग लाइसेंस बनवाने के नाम पर ले रहा था 16 हजार रुपये
विज्ञापन




- एंटी करप्शन ब्यूरो थाना में दर्ज की गई एफआईआर

अमर उजाला ब्यूरो

फरीदाबाद। खाद्य एवं औषधि विभाग के कर्मचारी को 16 हजार रुपये रिश्वत लेते मंगलवार को एंटी करप्शन ब्यूरो (एसीबी) की टीम ने गिरफ्तार किया। आरोप है कि कर्मचारी आकाश ड्रग लाइसेंस बनवाने के लिए रिश्वत ले रहा था। आरोपी के खिलाफ एसीबी थाना में भ्रष्टाचार अधिनियम के तहत एफआईआर दर्ज की गई है। टीम अब विभाग के अन्य कर्मचारियों की भूमिका की भी मामले में जांच कर रही है।



एसीबी कार्यालय में यह शिकायत एनआईटी एरिया में रहने वाले व्यक्ति ने दी। शिकायतकर्ता ने एसीबी को बताया कि उनका बेटा मेडिकल स्टोर खोलना चाहता है। इसके लिए उसको ड्रग लाइसेंस बनवाना था। लाइसेंस के लिए युवक ने 12 जुलाई को ऑनलाइन आवेदन किया था। युवक कैफे वाले के पास अपने आवेदन का स्टेट्स पता करने के लिए गया तो कैफे वाले ने कहा कि ऐसे काम नहीं होता है। उसने खाद्य एवं औषधि विभाग में कर्मचारी आकाश से मिलने के लिए कहा। शिकायतकर्ता अपने बेटे के साथ विभाग के कार्यालय गए तो वहां पर आकाश नहीं मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन




आरोप है कि वहां पर शिकायतकर्ता की मुलाकात डीआइ प्रवीन राठी से हुई। प्रवीन राठी ने कहा कि उन्होंने डेटा चेक कर लिया है। बाकी जानकारी उनका लड़का दुकान पर आकर दे देगा। इसके बाद आकाश ने जाकर दुकान का निरीक्षण किया। आरोप है कि आकाश ने शिकायतकर्ता से ड्रग लाइसेंस बनवाने के नाम पर 16 हजार रुपये मांगे। एसीबी ने शिकायत के आधार रेड की तैयारी की। मंगलवार दोपहर बाद शिकायतकर्ता को केमिकल लगे नोट देकर आरोपी के पास भेजा गया। रिश्वत लेेते ही इशारा पाकर टीम पहुंची और खाद्य एवं औषधि विभाग के कर्मचारी आकाश को हिरासत में लिया। आरोपी को अब बुधवार को एसीबी टीम अदालत में पेश करेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें