फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नियमों को अपनाएं...बिना टोके मास्क लगाएं, बीके अस्पताल में डॉक्टर और अन्य स्थ्यकर्मियों ने मरीजों को दी हिदायत

विज्ञापन
ओपीड़ी में बिना मास्क के बैठी महिलाएं । - फोटो : Faridabad
विज्ञापन
फरीदाबाद। कोरोना के नए मामले फिर से बढ़ने पर सख्ती बरती जा रही है। इसकी झलक मंगलवार को बीके नागरिक अस्पताल में देखने को मिली, जहां मरीजों और तीमारदारों को मास्क लगाने की सख्त हिदायत दी गई। गुरुग्राम-फरीदाबाद में कोरोना मामलों के बदलते ग्राफ को देखा जा रहा है। ऐसे में कोरोना के खतरे को भांपते हुए स्वास्थ्य कर्मी सतर्क हैं।
विज्ञापन

बीके नागरिक अस्पताल में मंगलवार को मरीजों की भारी भीड़ रही। ऐसे में बगैर मास्क के पहुंचे मरीजों और तीमारदारों पर सख्ती बरती गई। महिला तीमारदारों को बगैर मास्क न आने की सलाह दी गई। ऐसे में उन्होंने दुपट्टे से मुंह ढका। उधर, मरीजों को अस्पताल की ओर से भी मास्क दिए गए। कोविड के बढ़ते मामलों का हवाला देते हुए अस्पताल प्रबंधन ने लापरवाही न बरतने की सलाह दी। अस्पताल की प्रधान चिकित्सा अधिकारी डॉ. सविता यादव ने बताया कि नए मामलों पर लगाम लगाने के लिए जरूरी है कि लोग लापरवाही न बरतें। राज्य सरकार ने भी एहतियात बरतने की सलाह दी है।
बीते पांच दिन में कोरोना के मामले
दिन - नए मामले- स्वस्थ हुए
12 अप्रैल-08-05
11 अप्रैल-05-05
10 अप्रैल-11-00
09 अप्रैल-16-01
08 अप्रैल -00-05
जीनोम सीक्वेंसिंग के लिए 8 नमूने भेजे
कोरोना के नए मामलों में वैरिएंट पता लगाने के लिए स्वास्थ्य विभाग ने संक्रमितों के नमूनों की जीनोम सीक्वेंसिंग के आदेश दिए हैं। सोमवार को पांच सैंपल जांच के लिए भेजे गए। इसी तरह मंगलवार को आठ सैंपल जांच के लिए दिल्ली भेजे गए। इसके लिए निदेशालय ने आदेश जारी किए हैं। कोरोना मामलों के बढ़ते ग्राफ को देखते हुए यह निर्णय लिया गया है। कोविड-19 के नोडल अधिकारी डॉ. रामभगत ने बताया कि गुजरात में कोरोना के नए वैरिएंट एक्सई की पुष्टि के बाद संक्रमितों में जीनोम सीक्वेंसिंग कर वैरिएंट का पता लगाने के लिए एहतियाती कदम उठाए जा रहे हैं।
विज्ञापन

--
पद बहाली न होने तक जारी रखेंगे हड़ताल
बीके नागरिक अस्पताल में अनुबंध कर्मियों की हड़ताल खत्म हो गई। इसके बावजूद अस्पताल में मरीजों की परेशानी बनी रह सकती है। दरअसल, अनुबंध पर सेवाएं दे रहे लैब टेक्नीशियन व ऑपरेशन थिएटर सहायक के पदों को खत्म कर दिया गया है। ऐसे में यह कर्मचारी मंगलवार से हड़ताल वापसी के एलान के बाद भी काम पर नहीं लौटे। कर्मचारियों का कहना है कि जब तक पद बहाल नहीं होंगे, वह हड़ताल जारी रखेंगे। मंगलवार को बीके नागरिक अस्पताल में यह कर्मचारी शामियाने लगाकर सरकार व स्वास्थ्य विभाग के खिलाफ रोष प्रदर्शन करने पर मजबूर रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें