फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एफएमडीए ने सेक्टर-15/16 डिवाइडिंग रोड का कराया ड्रोन सर्वे

विज्ञापन
विज्ञापन
फरीदाबाद। विदेशों की तर्ज पर फरीदाबाद महानगर विकास प्राधिकरण (एफएमडीए) ने जिले में ड्रोन सर्वे के आधार पर सड़के बनाने की दिशा में कदम बढ़ाया है। बृहस्पतिवार को एफएमडीए ने शहर की प्रमुख सड़कों में शुमार सेक्टर-15/16 डिवाइडिंग रोड का ड्रोन सर्वे कराया। इस दौरान देखा गया कि सड़क पर कहां-कहां कब्जे हैं, सड़क की चौड़ाई कितनी है। बिजली के खंभे कितने हैं। ड्रोन सर्वे के आधार सड़क का डिजाइन तैयार किया जाएगा। इसके बाद टेंडर प्रक्रिया शुरू की जाएगी।
विज्ञापन

शहर की चार सड़कों की हालत लंबे समय से खस्ताहाल बनी हुई हैं। इनमें सेक्टर 11-12, 15-16, सेक्टर-7 वाईएमसीए रोड, तिकोना पार्क ईएसआईसी मेडिकल कॉलेज की सड़क शामिल हैं। इन सड़कों पर जगह-जगह गड्ढे हो गए हैं। स्ट्रीट लाइटें खराब हैं। लोगों ने अवैध कब्जे कर रखे हैं। फुटपाथ पर रेहड़ी खोखे रखे हुए हैं। बारिश के बाद सड़कों की हालत और भी ज्यादा खराब हो गई। पिछले महीने ही एफएमडीए के सीईओ सुधीर राजपाल ने 44 करोड़ रुपये की लागत से इन सड़कों को बनाने का कार्य शुरू किया था। सेक्टर-12 जिला अदालत को जाने वाली चार लेन सड़क की अनुमानित लागत 1055.91 लाख रुपये है। सुधीर राजपाल ने बताया कि इन सड़कों का कंक्रीट से पुनर्निर्माण किया जाएगा। इन सड़कों के दोनों तरफ सात-सात मीटर चौड़ा मुख्य मार्ग होगा और दोनों तरफ दो मीटर का साइकिल ट्रैक और फुटपाथ होगा। दूसरी सड़क सेक्टर 15-16 डिवाइडिंग रोड जो लेबर चौक तक जाती है उसे बनाया जाएगा।
सेक्टर 15-16 डिवाइडिंग रोड का बृहस्पतिवार को ड्रोन सर्वे कराया गया है। ड्रोन के माध्यम से देखा गया है कि सड़क की चौड़ाई कितनी है। सड़क पर कहां कब्जे हैं। चौराहा कितना चौड़ा है। इन सभी पहलुओं के आधार पर सड़क का बजट और डिजाइन तैयार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

- डॉ. गरिमा मित्तल, अतिरिक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी, एफएमडीए
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें