फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पांच हजार का इनामी शराब तस्कर गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
फरीदाबाद। क्राइम ब्रांच बॉर्डर टीम ने शराब तस्करी के केस में फरार चल रहे पांच हजार के इनामी शराब तस्कर को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान गांब बडोली निवासी राकेश के रूप में हुई है। सितंबर 2021 में क्राइम ब्रांच एनआईटी टीम ने राकेश के साथी कासिम को कैंटर में 200 पेटी अवैध शराब के साथ गिरफ्तार किया था।
विज्ञापन

गाड़ी की नंबर प्लेट फर्जी थी। जांच में सामने आया कि आरोपियों ने पुलिस की पकड़ से बचने के लिए इंजन तथा अन्य सामान बदलकर गाड़ी तैयार की थी। मई 2022 में आरोपी के एक अन्य साथी रणधीर को भी गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है। आरोपी राकेश पुलिस से बचने के लिए छिप कर रह रहा था। क्राइम ब्रांच बॉर्डर की टीम ने राकेश को उसके गांव के पास से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को अदालत में पेश कर दो दिन के रिमांड पर लिया गया है। आरोपी पर खिलाफ अवैध शराब, लड़ाई झगड़ा मारपीट आदि के 5-6 केस दर्ज हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें