फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अप्रैल तक पांच लाख लोगों को मिलेगा पर्याप्त पेयजल, एफएमडीए ने टेकओवर किए छह रेनीवेल

विज्ञापन
केंटर से पानी लेते लोग । - फोटो : Faridabad
विज्ञापन
फरीदाबाद। शहर के लोगों के लिए अच्छी खबर है। फरीदाबाद महानगर विकास प्राधिकरण (एफएमडीए) गर्मी में पानी की कमी को दूर करेगा। हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण (एचएसवीपी) से छह रेनीवेल को टेकओवर कर लिया है। वहीं, पाइपलाइन नंबर चार-छह और सात को भी दुरुस्त करने का निर्णय लिया गया है। अभी तक सिर्फ लाइन चार से ही लोगों को पेयजल की आपूर्ति की जा रही है। सब कुछ ठीक रहा तो इसे अप्रैल के अंत तक पूरा कर दिया जाएगा। इसके शुरू होने के बाद एनआईटी, डबुआ कॉलोनी, पर्वतिया कॉलोनी, एसजीएम नगर सहित सैनिक कॉलोनी तक के करीब पांच लाख लोगों को पर्याप्त मात्रा में पेयजल मिलेगा।
विज्ञापन

यमुना नदी के आसपास एचएसवीपी के छह रेनीवेल लगे हुए हैं। लेकिन, इसमें बिजली कनेक्शन नहीं होने से पानी की आपूर्ति नहीं हो पा रही है। इसे एफएमडीए ने टेकओवर कर लिया है। इसके माध्यम से अब शहर के विभिन्न क्षेत्रों में पेयजल की आपूर्ति की जाएगी। अब तक शहर के लोगों को सिर्फ लाइन नंबर चार से ही पेयजल की आपूर्ति की जा रही है। सबकुछ ठीक रहा तो अप्रैल-मई से लाइन नंबर छह और सात नंबर से भी पेयजल की आपूर्ति शुरू हो जाएगी। रेनीवेल के पानी को दो जगहों पर बूस्टिंग स्टेशन से सात पाइप लाइन के माध्यम से शहर के विभिन्न जगहों पर पेयजल आपूर्ति की जाएगी। मालूम हो कि जिले में करीब 450 एमएलडी पेयजल की जरूरत है। इनमें से मात्र 325 एमएलडी ही पानी की आपूर्ति की जा रही है। इस कमी को दूर करने के लिए एफएमडीए की ओर से कई रणनीति बनाई जाएंगी। इसके बाद प्रत्येक व्यक्ति 135 लीटर पेयजल मिलने लगेगा। इस प्रोजेक्ट को तीन चरणों में पूरा करने का निर्णय लिया गया है। इस पर तकरीबन 220 करोड़ रुपये खर्च होने की उम्मीद है। इस प्रोजेक्ट को चरणबद्ध तरीके से 2024 तक पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है।
-----------
वर्जन
एचएसवीपी से छह रेनीवेल को टेकओवर कर लिया गया है। सबकुछ ठीक रहा तो इसे जल्द शुरू कर दिया जाएगा। इसके बाद शहर के करीब पांच लाख लोगों पेयजल मिलने लगेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

- एनडी विशिष्ठ, वरिष्ठ अधिकारी, एफएमडीए
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें