फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पहले पिलाई शराब फिर गला घोंटकर मार डाला, तीन माह पुराने ब्लाइंड मर्डर केस का क्राइम ब्रांच ने किया खुलासा

विज्ञापन
First drunk alcohol and then strangled to death, three months old blind murder case was disclosed by the crime branch
विज्ञापन
फरीदाबाद। 30 सितंबर को बल्लभगढ़ में आगरा नहर के पास मिले लावारिस शव का क्राइम ब्रांच डीएलएफ ने खुलासा कर दिया है। युवक की हत्या एक ऑटो चालक ने की थी। आरोपी उससे रंजिश रखता था। इसी का बदला लेने के लिए उसने मृतक को शराब पिलाई और फंदा लगाकर गला घोंट दिया। क्राइम ब्रांच डीएलएफ प्रभारी अनिल कुमार ने बताया कि 30 सितंबर को एक युवक का लावारिस शव पुलिस को आगरा कैनाल के पास से बरामद हुआ था। मृतक की पहचान आदर्श नगर निवासी सन्नी के रूप में हुई थी।
विज्ञापन

मामले की जांच करते हुए 21 दिसंबर को पुलिस ने आदर्श कॉलोनी एसजीएम नगर निवासी रवि उर्फ फेफड़ा से इस संबंध में पूछताछ की। रवि ने बताया कि वह ऑटो चलाता है। सन्नी से कई बार कहासुनी होने के कारण वह उससे रंजिश रखता था। 28 सितंबर को शराब पिलाने के बहाने वह उसे अपने ऑटो में बिठाकर डीग प्रहलादपुर आगरा नहर पर ले गया। यहां शराब पिलाकर प्लास्टिक की रस्सी से गला घोंट दिया और सिर में पत्थर से चोट मारकर हत्या कर दी। शव को नहर किनारे फेंक दिया। पुलिस ने आरोपी से हत्या में प्रयोग किए गए पत्थर को भी बरामद कर लिया है। आरोपी को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें