फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फरीदाबाद : रुझान दिखा कम केवल 3786 किशोरों ने कराया टीकाकरण

विज्ञापन
Faridabad: Trend showing less, only 3786 teenagers got vaccinated
विज्ञापन
फरीदाबाद। स्वास्थ्य विभाग की ओर से सोमवार को 75 सरकारी सेशन में 47 केंद्रों पर टीकाकरण की व्यवस्था की गई। इसमें 3789 किशोरों ने पहले दिन टीकाकरण कराया। कुल छह निजी अस्पतालों में भी टीकाकरण इस दौरान जारी रहा। सोमवार को कुल 27946 लोगों ने टीके की पहली व दूसरी डोज ली। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार सोमवार को 11587 लोगों ने टीके की पहली और 16359 लोगों ने टीके की दूसरी डोज लगवाई। इसमें 15 से 17 साल तक के 3682 किशोरों ने सरकारी स्वास्थ्य केंद्रों पर निशुल्क टीकाकरण कराया।
विज्ञापन

जबकि 104 किशोरों ने निजी अस्पतालों में टीकाकरण कराया। इसके अलावा 18 से 44 वर्ष के 6005 लोगों ने टीके की पहली एवं 12542 लोगों ने टीके की दूसरी डोज ली। 45 से 60 साल के 1776 लोगों ने टीके की पहली व 3164 लोगों ने दूसरी डोज लगवाई। वहीं, 60 साल से अधिक उम्र के 293 लोगों ने पहली व 381 ने दूसरी डोज ली। नोडल अधिकारी डॉ. मान सिंह ने बताया कि मंगलवार को जिले में 49 सरकारी स्वास्थ्यकेंद्रों पर टीकाकरण के सेशन आयोजित किए जाएंगे। यहां पर सभी योग्य लोग टीका लगवा सकेंगे।
49 केंद्रों पर किशोर लगवा सकेंगे टीका
आदर्श नगर यूपीएचसी, एसीनगर, एतमादपुर, भीम बस्ती, भारत कॉलोनी, डबुआ, धौज, ईएसआईसी डिस्पेंसरी 1 से 8, सेक्टर-55, पीपीसी एनएच-3, फतेहपुर तगा, खेड़ी कलां, मुजेसर, नंगला एंक्लेव, संजय कॉलोनी, सेहतपुर, एसजीएम नगर, शिव दुर्गा विहार, सुभाष कॉलोनी, सूरजकुंड, राजीव कॉलोनी, पन्हेड़ा, कौराली, मोहना, तिगांव, दयालपुर, फतेहपुर बिल्लौच, सीकरी, ईएसआईसी मेडिकल कॉलेज में टीकाकरण की व्यवस्था की गई है।
विज्ञापन

अनखीर लेबर चौक, बल्लभगढ़ अनखीर चौक, प्याली चौक, लेबर चौक खेड़ी पुल, सेक्टर-17 लेबर चौक, एनआईटी-1 मार्केट, बल्लभगढ़ बस स्टैंड व मार्केट, क्राउन इंटीरियर मॉल में 18 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के लोग कोविशील्ड एवं कोवाक्सिन की पहली और दूसरी डोज ले सकते हैं। क्यूआरजी, एशियन, फोर्टिस, शंकर अस्पताल, सर्वोदय सेक्टर-8 व 19 में टीकाकरण की सेवा शुल्क देकर टीकाकरण कराया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें