कोरोना की दूसरी लहर में फरीदाबाद के 906 लोगों की जान चली गई। बीते लगभग दो माह के दौरान कई आंकड़े सामने आए तो कई छिपा लिए गए। दो सरकारी विभागों के अलग-अलग आंकड़े इसकी पुष्टि करते हैं।
विज्ञापन
दरअसल, जिला स्वास्थ्य विभाग ने बीते करीब दो माह (1 अप्रैल से 28 मई) में 280 लोगों की मौत की पुष्टि कोरोना से की है। वहीं, नगर निगम के आंकड़े बताते हैं कि जिले में इस बीच 1321 लोगों की मौत कोरोना से हुई। मौत का कारण आधिकारिक रिकॉर्ड में कोरोना दर्शाया गया। वहीं, इसमें से 906 जिले के स्थानीय लोगों की हुई हैं। शेष आंकड़े पड़ोसी जिलों के मरीजों के हैं।
वहीं, निगम में संक्रमितों की अंत्येष्टि के लिए तैनात किए गए नोडल अधिकारी राजेंद्र दहिया का कहना है कि विभिन्न अस्पतालों से समन्वय किया गया। इस दौरान जो भी अंत्येष्टि कोविड नियमों के तहत करनी थी उनका डेटा रिकॉर्ड में रखा गया है।
विज्ञापन
जिले में कोविड के नोडल अधिकारी डॉ. रामभगत का कहना है कि 1 अप्रैल तक जिले में 424 लोगों की मौत कोराना के कारण हुई। वहीं, 28 मई तक यह आंकड़ा बढ़कर 704 हो गया। संक्रमण की पुष्टि के बाद ही मृतक को आंकड़ों में शामिल किया जा सकता है।
अधिकारी नहीं दे रहे जवाब
जिले में संक्रमण से जान गंवाने वालों की मौत को आंकड़ों में क्यों छिपाया जा रहा है। इस बाबत अधिकारियों से सवाल पूछा गया। मगर किसी ने कुछ भी कहने से इनकार कर दिया।
कोरोना से मौत बीते दो माह में मौत (स्वास्थ्य विभाग के आंकड़े)
तारीख कुल मौतें सिर्फ कोरोना गंभीर बीमारी पीड़ित
1 अप्रैल तक 424 110 314
28 मई तक 704 169 535