फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

102 नए संक्रमित मिले, दो की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
फरीदाबाद। स्वास्थ्य विभाग ने शनिवार को 102 नए कोरोना संक्रमितों की पुष्टि की। इस दौरान कोरोना की वजह से दो लोगों की मौत हो गई। जबकि 255 लोगों ने कोरोना को मात दी है। मौजूदा समय में कोरोना रिकवरी रेट 98 फीसदी पहुंच गई है। वहीं, दो फीसदी मामले सक्रिय हैं। स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक जिले में कुल 1304 संक्रमित उपचाराधीन हैं। इनमें से 559 अस्पतालों और 745 अस्पतालों में भर्ती हैं। वहीं गंभीर संक्रमितों की संख्या 242 है। इनमें से 46 संक्रमित वेंटिलेटर पर हैं। सैंपल पॉजिटिव होने की दर 1.9 फीसदी है। सक्रिय मामलों की दर 1.2 फीसदी बनी हुई है। कोरोना के मामले अब 967 दिनों में दोगुने हो रहे हैं। कोविड-19 के नोडल अधिकारी डॉ. रामभगत ने बताया कि शनिवार को 3894 सैंपल लिए गए। इनमें से 1572 सैंपल की रिपोर्ट आना बाकी है। अबतक 837962 सैंपल लिए जा चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें