फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फरीदाबाद में कोरोना: 24 घंटे में कोरोना से 10 मरीजों की मौत, 932 नए केस आए

Wed, 12 May 2021 07:21 PM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, फरीदाबाद

सार

फरीदाबाद में बुधवार को एक तरह जहां राहत की खबर यह रही कि संक्रमितों की संख्या हजार के नीचे आई, वहीं दूसरी ओर डरावनी बात यह है कि 24 घंटे में दस मरीजों की मौत हो गई। मौत का अभी तक का आंकड़ा 603 तक पहुंच गया है।
विज्ञापन
कोरोनावायर का सैंपल लेती स्वास्थ्यकर्मी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फरीदाबाद में बुधवार को एक तरह जहां राहत की खबर यह रही कि संक्रमितों की संख्या हजार के नीचे आई, वहीं दूसरी ओर डरावनी बात यह है कि 24 घंटे में दस मरीजों की मौत हो गई। मौत का अभी तक का आंकड़ा 603 तक पहुंच गया है। राहत की बात यह है कि बुधवार को संक्रमितों से अधिक ठीक होकर 2156 लेग अपने घर पहुंच गए। जबकि 932 लोग संक्रमित हुए।

विज्ञापन


कोरोना फाइल फैक्ट :
फरीदाबाद में कोरोना :  कुल 737203 सैंपल
निगेटिव -643695
पॉजिटिव-91936
रिपोर्ट पेंडिंग-1572
ठीक हुए- 80917
अस्पताल में -1848
घर में आइसोलेट-8568
कोरोना से मौत-603

विज्ञापन

कोरोना से बचाव के लिए मैदान में उतरे न्यायधीश व अधिवक्ता

देश भर में फैल रही कोरोना महामारी से बचाव व उसके उपाय बताने के लिए अब न्यायधीश व अधिवक्ता भी मैदान में उतर आए हैं। जिला विविध सेवा प्राधिकरण की तरफ से लोगों को घर घर जाकर महामारी के प्रति जागरूक किया जा रहा है। इतना ही नहीं टीम की तरफ से जरूरतमंदों तक दवाइयां, खाना व ऑक्सीजन सिलिंडर भी उपलब्ध कराया जा रहा है।

यह कार्यक्रम जिला एवं सत्र न्यायाधीश एवं प्राधिकरण के चेयरमैन वाईएस राठौर और सचिव मंगलेश कुमार चौबे की देखरेख में चलाया जा रहा है। पैनल अधिवक्ता रविंदर गुप्ता ने बताया कि उनकी टीम में अधिवक्ता राजेंद्र गौतम, रामवीर तंवर, शिव कुमार, ओमप्रकाश सैनी, गगन कुमार, अनिल गुप्ता, लखीराम व संगीता शर्मा को शामिल किया गया है। रविंदर गुप्ता ने बताया कि उनकी कोशिश कमजोर तबके तक पहुंचने की है।

उनकी टीम स्लम बस्तियों में जाकर लोगों को खाना, मास्क, सैनिटाइजर व प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने वाला काढ़ा उपलब्ध करा रहे हैं। स्लम बस्तियों में बड़ी संख्या में लोग घरों में आइसोलेट रहकर इलाज कर रहे हैं।

टीम उनके घरों तक दवाइयों की व्यवस्था कर रही है, जरूरत पड़ने पर ऑक्सीजन सिलिंडर भी उपलब्ध कराया जाता है। अब तक सौ से अधिक लोगों तक उनकी टीम दवाइयां व सिलिंडर पहुंचा चुकी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें