फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फर्जी हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट बनाने का भंडाफोड़, दो गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
फरीदाबाद। पुलिस ने तिकोना पार्क ऑटो मार्केट में छापा मारकर फर्जी हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट बनाने की दुकान का भंडाफोड़ किया। इस मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। दोनों रिश्तेदार पिछले एक साल से शाहरुख कार एसेसीरीज नाम से दुकान चला रहे थे। आरोपी मार्केट से आधे दाम पर नंबर प्लेट बनाकर दे रहे थे।
विज्ञापन

सरकार ने दोपहिया और चार पहिया वाहनों के लिए हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट लगवाना अनिवार्य कर रखा है। इसके लिए प्रशासन ने कुछ लोगों को लाइसेंस जारी किया है, लेकिन इन दुकानों पर लोगों की भारी भीड़ रहती है। नंबर देरी से आने के कारण लोग चोरी छिपे नंबर प्लेट लगवाते हैं। आरोपी इसी मजबूरी का फायदा उठाते थे। मंगलवार को पुलिस को सूचना मिली थी कि एनआईटी-2 तिकोना पार्क स्थित ऑटो रिपेयर मार्केट में शाहरुख कार एसेसीरीज नाम से दुकान है। यहां बिना लाइसेंस के हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट तैयार कर गाड़ियों पर लगाई जाती है। इस काम में दुकान मालिक शाहरुख व उसका रिश्तेदार फराज शामिल हैं। आरोपियों ने डाई मशीन भी रखी हुई है। इस पर एनआईटी-2 चौकी इंचार्ज सब इंस्पेक्टर सतीश कुमार की टीम ने दुकान पर छापा मारा जहां आरोपी फराज मिला। आरोपी डबुआ कॉलोनी में रहता है। पुलिस ने दुकान की तलाशी ली तो एक डाई मशीन, छह कच्ची नंबर प्लेट, 15 खाली प्लेट, एक पाना, एक नंबर प्लेट लगाने का कटर समेत कई सामान मिला। पुलिस ने फराज से इन सब का परमिट या लाइसेंस मांगा, लेकिन नहीं दिखा सका। दुकान के काउंटर से एक रजिस्टर भी बरामद किया। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए बुधवार को शाहरुख को भी गिरफ्तार कर लिया।
एक साल से चल रही थी दुकान
आरोपी पिछले एक साल से मार्केट में फर्जी हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट तैयार करने का काम कर रहे थे, लेकिन किसी को इसकी भनक तक नहीं लगी। स्थानीय दुकानदारों ने बताया कि ऑटो रिपेयर मार्केट होने के कारण यहां जल्द कोई शक नहीं करता है इसलिए आरोपी पुलिस को भी चकमा देते रहे। साथ ही मार्केट में सैकड़ों गाड़ियां ठीक होने के लिए आती है, इसलिए आरोपियों को ग्राहक भी आसानी से मिल जाते थे।
विज्ञापन

इतने तय कर रखे थे रेट
जिले में लाइसेंसी दुकानों पर हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट बनवाने के दाम तय हैं। दोपहिया वाहन के करीब 800 तो चार पहिया वाहन के लगभग 1200 रुपये लिए जाते हैं, जबकि दोनों आरोपी 300 से 500 रुपये में नंबर प्लेट तैयार कर देते थे।
पुलिस को सूचना मिली थी कि तिकोना पार्क मार्केट में फर्जी हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट बनाई जाती है। सूचना के आधार पर टीम ने छापा मारा। दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है, पूछताछ जारी है।
विज्ञापन

- रामवीर, एसएचओ, थाना कोतवाली
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें