बल्लभगढ़। परिवहन मंत्री मूलचंद्र शर्मा ने स्वतंत्रता दिवस के मौके पर जिले वासियों को इलेक्ट्रिक बस की सौगात दी। उन्होंने रविवार को अपने सेक्टर-2 कार्यालय पर इलेक्ट्रिक बस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। कैबिनेट मंत्री ने बस में यात्रा भी की। उन्होंने बताया कि यह प्रदेश सरकार की पहली प्रदूषण मुक्त बस है। यह बस फरीदाबाद और गुरुग्राम के बीच चलाई जाएगी। फरीदाबाद से गुरुग्राम का किराया 50 रुपये है।
यह बस लोगों के लिए फरीदाबाद व गुरुग्राम के बीच चलाई जाएगी। उन्होंने बताया यह ध्वनि प्रदूषण रहित बस है। इस बस की कम संचालन लागत है। यह 100 प्रतिशत बैटरी संचालित मिनी बस है। बस अंदर सीसीटीवी रिकार्डिंग है। यह बस जीपीएस आधारित लाइव वाहन ट्रैकिंग है। वहीं, कैबिनेट मंत्री ने खुद बस में सफर किया और बताया कि आपातकाल के लिए पैनिक बटन भी बस में लगाया गया है। इस बस में 35 यात्री सीटें हैं। विकलांग और वरिष्ठ नागरिकों के समर्पित सीटें बनाई गई है। बस में यात्री के सुविधा एलईडी डिस्प्ले बोर्ड भी लगाया है। इस अवसर पर रोडवेज महाप्रबंधक राजीव नागपाल, ट्रैफिक मैनेजर नवनीत बजाज, वर्कशॉप मैनेजर जितेंद्र यादव, अनिल कौशिक, संजय रूसिया और भरत चावला, टिपर चंद शर्मा, पार्षद दीपक यादव आदि मौजूद रहे।