फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: ई-अधिगम योजना दोबारा शुरू की जाएगी, 22 हजार विद्यार्थियों को मिलेगा लाभ

विज्ञापन
विज्ञापन
जिले के करीब 22 हजार छात्र-छात्राओं को टैबलेट और डेटा का लाभ मिलने की उम्मीद
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

फरीदाबाद। सरकारी स्कूलों के विद्यार्थियों को डिजिटल शिक्षा से जोड़ने के लिए प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी ई-अधिगम योजना एक बार फिर पटरी पर लौटने वाली है। शिक्षा निदेशालय ने पिछले वर्ष डेटा संबंधी तकनीकी दिक्कतों के कारण अधर में लटकी इस योजना को दोबारा सक्रिय करने का निर्णय लिया है। इसके तहत जिले के करीब 22 हजार छात्र-छात्राओं को टैबलेट और डेटा का लाभ मिलने की उम्मीद है।

गौरतलब है कि वर्ष 2022 में शुरू हुई इस योजना के तहत 9वीं से 12वीं कक्षा के छात्रों को टैबलेट दिए गए थे। इनमें पहले प्रतिदिन दो जीबी डाटा दिया जाता था, लेकिन कई अभिभावकों ने शिकायत की थी कि छात्र इसका उपयोग पढ़ाई के बजाय सोशल मीडिया और अन्य मनोरंजन के लिए कर रहे हैं। इसके कारण इस बार विभाग ने रणनीति में बदलाव किया है।
विज्ञापन


अब छात्रों को प्रतिदिन के बजाय प्रतिमाह सिर्फ एक जीबी डेटा ही मिलेगा। साथ ही टैबलेट में नए सॉफ्टवेयर अपलोड किए जाएंगे ताकि छात्र उसका लॉक न तोड़ सकें और यदि छात्र पढ़ाई के अलावा अन्य सामग्री देखेगा, तो डाटा जल्दी खत्म हो जाएगा और वह पूरे महीने टैबलेट का उपयोग नहीं कर पाएगा।

वाई-फाई की विफलता के बाद सिम कार्ड का विकल्प

बता दें कि पिछले वर्ष निदेशालय ने स्कूलों के वाई-फाई से टैबलेट चलाने के निर्देश दिए थे, लेकिन यह प्रयोग विफल रहा। कई स्कूलों में इंटरनेट केवल प्रधानाचार्य कार्यालय तक सीमित था और कक्षाओं तक सिग्नल नहीं पहुंच पा रहे थे। अब शिक्षा निदेशालय सिम कार्ड के लिए टेंडर प्रक्रिया अपनाने जा रहा है, जिससे छात्रों को सीधे टैबलेट में इंटरनेट की सुविधा मिलेगी।
विज्ञापन


जिला गणित विशेषज्ञ धर्मेंद्र अधाना ने बताया कि योजना को प्रभावी बनाने के लिए खराब पड़े टैबलेट को भी ठीक कराया जा रहा है। उन्होंने कहा, यह योजना पाठ्यक्रम को सरल तरीके से समझाने और छात्रों के बेहतर भविष्य के लिए है। सिम कार्ड के लिए टेंडर प्रक्रिया जल्द शुरू होगी, जिसके बाद सुचारू रूप से पढ़ाई हो सकेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें