फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: दो युवकों के खाते से 50 हजार रुपये उड़ाए

विज्ञापन
विज्ञापन
फरीदाबाद। जिले में साइबर ठगों ने दो युवकों के खातों में सेंध लगाकर करीब 50 हजार रुपये उड़ा दिए। संबंधित थाना पुलिस ने दोनों ही मामलों में चार मई को प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पहले मामले में बल्लभगढ़ के तिगांव निवासी मनीष ने पुलिस को बताया कि 16 अप्रैल को उनके पास एक फोन आया, जिसमें कॉल करने वाले ने खुद को क्रेडिट कार्ड विभाग का कर्मचारी बताया। आरोपी ने उन्हें नया कार्ड बनवाने के लिए राजी कर लिया। इसके बाद आरोपी ने व्हाट्सएप पर एक लिंक भेजकर मनीष से उनके पुराने बैंक क्रेडिट कार्ड का विवरण मांगा। मनीष ने जैसे ही विवरण भरकर स्क्रीनशॉट भेजा, उनके खाते से तीन बार में करीब 49,225 रुपये कट गए। हालांकि बैंक में तुरंत शिकायत करने पर एक ट्रांजेक्शन के 16,877 रुपये वापस मिल गए, लेकिन कुल 32,348 रुपये की चपत लग गई। दूसरे मामले में दिल्ली निवासी कपिल कुमार ने शिकायत में बताया कि तीन मई को अचानक उनके बैंक खाते से यूपीआई के जरिये 17,600 रुपये कट गए। उसने न तो किसी के साथ कोई ओटीपी साझा किया और न ही किसी लिंक पर क्लिक किया था। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें