फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: नशे में धुत प्राॅपट्री डीलर के बेटे ने पुलिसकर्मी से की मारपीट, केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रॉपट्री डीलर का बेटा है ऑडी कार चालक, कोर्ट में पेश कर भेजा जेल
विज्ञापन

फोटो

संवाद न्यूज एजेंसी

बल्लभगढ़। रात्रि गश्त के दौरान नशे में धुत ऑडी कार चालक ने पुलिसकर्मी के साथ मारपीट की। थाना सिटी पुलिस ने चालक के खिलाफ केस दर्ज कर गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
विज्ञापन


एएसआई प्रवीण कुमार ने बताया कि 12 सितंबर की रात को टीम के दलबीर सिंह, चालक नरेन्द्र कुमार और वेद प्रकाश के साथ रात्रि चेकिंग के लिए सेक्टर 2 मार्केट के पास मौजूद थे। तभी एक ऑडी गाड़ी रोड के किनारे सुनसान रास्ते में खड़ी दिखी। उन्होंने ऑडी कार के पास जाकर देखा तो उसमें एक लड़का बैठा हुआ था जोकि पुलिस को देखकर गाड़ी को ले जाने लगा। पुलिस ने आरोपी को रोक लिया और पूछताछ की। नशे में धुत चालक ने उनके साथ बदसलूकी करते हुए हाथापाई की और थप्पड़ जड़ दिया। अन्य पुलिस कर्मियों ने उसे काबू कर लिया। पूछताछ में चालक ने अपना नाम भारत बताया। बाद में चालक के परिवार वाले भी मौके पर पहुंच गए। आरोपी प्रॉपर्टी डीलर का बेटा है। ऑडी कार क्षतिग्रस्त होने की वजह से कार को क्रेन के जरिए थाना सिटी लेकर आए। पुलिस ने भारत के खिलाफ सरकारी कार्य में बाधा डालकर गाली गलौज व झगड़ा करने समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज कर लिया है। पुलिस चौकी अग्रसेन के इंचार्ज प्रदीप मोर ने बताया कि आरोपी चालक भारत को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें