फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शैक्षणिक संस्थानों में वोटर कार्ड के लिए लगवाए कैंप : एडीसी

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो-
विज्ञापन

-मृतक मतदाताओं को सूची से हटाना सुनिश्चित करें
अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। अतिरिक्त उपायुक्त (एडीसी) आनंद शर्मा ने लघु सचिवालय में मतदाता सूची बनाने, त्रुटियां दूर करने और निर्वाचन आयोग की विशेष हिदायतों के क्रियान्वयन के लिए एक बैठक ली। बैठक को संबोधित करते हुए एडीसी ने कहा कि ईआरओ नियमानुसार नोटिस जारी करने के उपरांत अपने-अपने निर्वाचन क्षेत्र के मृतकों और निर्वाचन क्षेत्र बदल चुके मतदाताओं को सूची से हटाना सुनिश्चित करें। साथ ही कॉलेजों और राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक कर पात्र युवाओं को मतदाता सूची से जोड़ने के लिए विशेष कैंप भी लगवाएं।
विज्ञापन

एडीसी ने कहा कि सभी बीएलओ के विभागाध्यक्ष की बैठक तुरंत प्रभाव से आयोजित कर आवश्यक दिशा-निर्देश जारी करें। प्रधानाचार्य/नोडल अधिकारी अपने-अपने संस्थान में पढ़ने वाले पात्र छात्र-छात्राओं का मतदाता के रूप में पंजीकरण करवाना सुनिश्चित करें। कॉलेज व अन्य शैक्षणिक संस्थानों के नोटिस बोर्ड पर नोडल अधिकारी का नाम, पद, मोबाइल नंबर आदि चस्पा करवाएं। एडीसी ने बताया कि पुनरीक्षण कार्यक्रम 17 अक्तूबर से 30 नवंबर तक चलाया जाएगा। निर्वाचन आयोग द्वारा जारी हिदायतों के अनुसार 1500 से अधिक मतदाता के कुल 42 मतदान केंद्र है जिसमें से केवल 5 नए मतदान केंद्र बनाए जा रहे हैं। शेष 37 मतदान केंद्रों को समायोजित किया गया है। भारत निर्वाचन आयोग की हिदायतों के अनुसार जिला फरीदाबाद के 85-पृथला विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र के मतदान केंद्र नंबर 52 अनुसूचित जाति चौपाल को टूटने के कारण नए भवन उप तहसील दयालपुर (अनुसूचित जाति) के अन्दर बने बारात घर में स्थानांतरित किया जाना है। बैठक में एसडीएम फरीदाबाद परमजीत चहल, एसडीएम बल्लबगढ़ त्रिलोक चंद, नगराधीश अमित मान सहित अन्य अधिकारी , राजनीतिक दलों, कॉलेजों और शैक्षणिक संस्थानों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें