फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली आपूर्ति गड़बड़ होने पर भी नहीं प्रभावित होगी पेयजल सप्लाई

विज्ञापन
विज्ञापन
फरीदाबाद। शहर के लोगों के लिए अच्छी खबर है। अब बिजली आपूर्ति प्रभावित होने से पेयजल की आपूर्ति नहीं रुकेगी। इसके लिए फरीदाबाद महानगर विकास प्राधिकरण (एफएमडीए) ने करीब तीन करोड़ रुपये की लागत से नए फीडर लगाने का निर्णय लिया है। इसे सिर्फ रेनीवेल और बूस्टिंग स्टेशन से जोड़ा जाएगा। इसके लिए सभी औपचारिकताएं पूरी कर ली गई हैं। इस पर जल्द काम काम शुरू होगा।
विज्ञापन

जिले के विभिन्न क्षेत्रों में 22 रेनीवेल लगे हुए हैं। इसके अलावा बूस्टिंग स्टेशन हैं। अब तक इन सभी को एक फीडर के माध्यम से बिजली की आपूर्ति की जाती है। अघोषित पावर कट होने से शहर के लोगों को कई घंटों तक पानी नहीं मिल पाता था। वहीं, हल्की सी भी बारिश होने पर भी पांच से सात घंटे तक बिजली आपूर्ति ठप हो जाती है। इसे ध्यान में रखते हुए एफएमडीए ने यह निर्णय लिया है। मालूम हो कि रेनीवेल लाइनों के फीडरों की हालत खराब है। दो से तीन घंटे रेनीवेल चल नहीं पाते हैं। शहर में मांग के अनुसार, लोगों को पेयजल की आपूर्ति नहीं हो पाती है। बताया जा रहा है कि लाइन बिछाने का काम जल्द ही शुरू हो जाएगा। इसे तीन महीने के अंदर पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। एफएमडीए एक महीना का अतिरिक्त समय लेकर चल रहा है। सब कुछ ठीक रहा तो आने वाले समय में अघोषित बिजली बिजली कट की समस्या दूर हो जाएगी। अगर एक फीडर किसी कारण से काम नहीं करता है तो स्वत: कनेक्शन दूसरे फीडर से काम करना शुरू कर देगा। शहर में रोजाना करीब 450 एमएलडी पानी की जरूरत होती है। शहर क्षेत्र में पानी यमुना नदी किनारे लगे रेनीवेल से अभी मात्र 325 एमएलडी ही पानी मिल पाता है। इससे लोगों की परेशानी बनी रहती है। एक अधिकारियों का कहना है कि अक्सर बिजली कट होने से नियमित रूप से मोटर नहीं चल पाती है। इससे शहर के कई इलाकों को पानी सप्लाई नहीं हो पाती है। (संवाद)
वर्जन
पेयजल की आपूर्ति के लिए एक और फीडर लगाने की योजना है। इसके लिए सभी औपचारिकताएं पूरी कर ली गई हैं। सबकुछ ठीक रहा तो तीन से चार महीने में अंतिम रूप दे दिया जाएगा। - एनडी वशिष्ठ, मुख्य अभियंता एफएमडीए
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें