फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: जलाभिषेक के लिए भक्तों ने कतारों में किया इंतजार

विज्ञापन
विज्ञापन
सावन के दूसरे सोमवार को मंदिरों में उमड़ी भीड़
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। सावन के दूसरे सोमवार को शहर के मंदिरों में भीड़ दिखी। सुबह से ही श्रद्धालु भोलेनाथ के मंदिरों की ओर उमड़ पड़े और हर-हर महादेव के जयकारों से वातावरण गूंज उठा। मंदिर में शिवलिंग पर जलाभिषेक करने के लिए लंबी कतारों में भक्त इंतजार करते दिखाई दिए।
विज्ञापन


शहर से लेकर ग्रामीण अंचलों तक के शिवालयों में विशेष पूजा-अर्चना और रुद्राभिषेक किया गया। हर शिवालय में भक्तों की भीड़ उमड़ी, जिससे मंदिर परिसराें में सुबह से ही चहल-पहल बनी रही। पुरुष, महिलाएं और बच्चे बेलपत्र, दूध, गंगाजल, शहद और जल से भगवान शिव का अभिषेक करने पहुंचे। खासकर युवाओं और महिला श्रद्धालुओं में खास उत्साह देखने को मिला। वहीं मंदिर प्रशासन और स्वयंसेवकों ने व्यवस्था संभाली हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें