फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: मोटरसाइकिल का संतुलन बिगड़ने से बाइक सवार की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
होडल। क्षेत्र के गांव गढ़ी पट्टी में लालपुर सड़क मार्ग पर युवक की बाइक अनियंत्रित होकर खभे से टकरा गई। हादसे में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया और उसकी मौत हो गई। जानकारी होने पर परिजन मौके पर पहुंच गए और उन्होंने घटना की जानकारी पुलिस को दी। थाना प्रभारी कृष्ण गोपाल ने बताया कि मृतक के पिता खेमचंद ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसका लड़का महेश (24 वर्ष) रविवार की देर शाम घर से खेतों पर गया था। रात के समय वह घर नहीं लौटा। सोमवार सुबह लगभग साढ़े छह बजे सूचना मिली कि महेश का एक्सीडेंट हो गया है। बाइक को महेश चला रहा था और रोहताश पीछे बैठा हुआ था। बताया जाता है कि अचानक मोटरसाइकिल का संतुलन बिगड़ गया वह खंभे से टकरा गई, जिससे महेश की मौत हो गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें