फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

134 ए के तहत दाखिला नहीं मिलने पर प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
फरीदाबाद। नियम 134-ए के तहत निजी स्कूलों में विद्यार्थियों को दाखिला नहीं मिलने पर शुक्रवार को अभिभावकों ने बीके चौक पर प्रदर्शन किया। इन लोगों का कहना था कि विद्यार्थी अभिभावकों के साथ निजी स्कूलों में दाखिला पाने के लिए विभागीय अधिकारियों के कार्यालय के चक्कर लगा रहे हैं। लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही है। इससे छात्रों का भविष्य अधर में लटका हुआ है।
विज्ञापन

सुबह नौ बजे अभिभावक और बच्चे बीके चौक पर एकत्रित हुए। इसके बाद जमकर सरकार और शिक्षा विभाग के खिलाफ नारेबाजी की। इनका कहना था कि सरकार गरीबों के हक को खत्म कर रही है। स्कूलों का चक्कर काट रहें है लेकिन कोई सुनने वाला नहीं है। इस मौके पर कई अभिभावक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें