फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली: ताज एक्सप्रेस में लगी आग, सभी यात्री सुरक्षित

Sat, 13 Nov 2021 11:53 AM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, पलवल

सार

ट्रेन कोच में आग लगने की घटना सुबह करीब 7.40 बजे सामने आई थी जिसके बाद ट्रेन को असावटी स्टेशन पर रोक दिया गया था।
विज्ञापन
taj express - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली से झांसी जाने वाली ताज एक्सप्रेस में उस वक्त हड़कंप मच गया जब एक एसी कोच में आग लगने की खबर पूरे ट्रेन में फैल गई। हालांकि बाद में यह साफ हुआ कि आग मामूली रूप से लगी थी जिसे काबू कर लिया गया। यह जानकारी उत्तरी रेलवे के एक अधिकारी ने दी।
विज्ञापन


ट्रेन कोच में आग लगने की घटना सुबह करीब 7.40 बजे सामने आई थी जिसके बाद ट्रेन को असावटी स्टेशन पर रोक दिया गया था। यह स्टेशन दिल्ली के निजामुद्दीन और हरियाणा के बीच पलवल सेक्शन पर आता है। आधिकारिक प्रवक्ता ने जानकारी दी है कि यह आग ब्रेक जाम होने की वजह से लगी थी।

उत्तर रेलवे के सीपीआरओ दीपक कुमार ने ये भी बताया कि, आग बुझा ली गई है और सभी यात्री सुरक्षित हैं। यह मामूली आग थी और उससे ज्यादा धुआं फैल गया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें