फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: अरावली की कृत्रिम झील में मिला युवक का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
तीन दिन से लापता था ऑटो चालक, तीन दिन पहले दोस्त के साथ डेथ वैली में नहाने गया था, परिजन ने जताई हत्या की आशंका, दोस्त फरार
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। सूरजकुंड रोड स्थित अरावली की डेथ वैली से तीन दिन से लापता युवक का शव बरामद किया गया। दोस्त के साथ तीन दिन पहले कृत्रिम झील में नहाने गया था। परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर बीके अस्पताल से पोस्टमार्टम करवा कर परिजनों को सौंप दिया। मामले की जांच शुरू कर दी है। युवक का दोस्त घटना के बाद से फरार है।
सूरजकुंड रोड स्थित अनंगपुर गांव निवासी दीपक ने बताया कि उनका भाई संदीप ऑटो चलाने का काम करता था। रोजाना सुबह ऑटो लेकर जाता और देर रात तक घर वापस आता था। कई बार वह बाहर ही रुक जाता था। शुक्रवार को वह अपने दोस्त विष्णु के साथ झील में नहाने के लिए गया था। उसके बाद वह वापस नहीं लौटा। परिजनों को लगा कि वह कहीं बाहर रुक गया होगा, लेकिन जब वह रविवार को भी वापस नहीं आया तो उन्होंने उसकी खोजबीन शुरू की।
विज्ञापन
विज्ञापन

सोमवार सुबह परिजनों को सूचना मिली कि संदीप का शव अरावली की झील में मिला है। घटना के बाद से दोस्त विष्णु फरार हो गया। विष्णु भी अनंगपुर गांव का निवासी है। परिजनों ने मामले में हत्या की आशंका जताई है लेकिन पुलिस को अभी तक कोई शिकायत नहीं दी गई है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मृतक के चेहरे पर किसी भी तरह के चोट के निशान नहीं मिले हैं। ऐसे में उसकी मौत डूबने के कारण ही हुई है। फिलहाल मृतक के दोस्त की तलाश जारी है। इसके बाद विष्णु ही कुछ बता सकता है। उससे पूछताछ के बाद मामला का खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें