फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: ट्रांसफॉर्मर में लगी आग, 200 घरों में छाया अंधेरा, गर्मी से बेहाल लोग

विज्ञापन
विज्ञापन
-भारत कॉलोनी में ट्रांसफॉर्मर धू-धू कर जला, बिजली कटौती से जूझ रहे हजारों परिवार
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। ट्रांसफॉर्मर में आग लगने के कारण बड़ी संख्या में परिवार बिजली कटौती से जूझ रहे हैं। आरोप है कि बिजली निगम के अधिकारियों और कर्मचारियों ने शिकायत सुनने की बजाय फोन बंद कर लिए। लोग रात भर गर्मी और उमस के बीच बिजली का इंतजार करते रहे। सोमवार सुबह मरम्मत कार्य शुरू हुआ। अधिकारियों का दावा है कि शाम तक बिजली आपूर्ति शुरू हो जाएगाी।

शहर के करीब साढ़े छह लाख घरेलू और व्यवसायिक उपभोक्ताओं को निर्बाध बिजली सप्लाई की जिम्मेदारी करीब 18000 ट्रांसफॉर्मर के कंधों पर है। समय पर मरम्मत नहीं होने के कारण ट्रांसफॉर्मर गर्मी में हांफ रहे हैं। आलम यह है कि आए दिन ओवरलोड होकर ट्रांसफॉर्मर फुंक रहे हैं। रविवार देर रात भारत कॉलोनी स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के समीप ट्रांसफॉर्मर में आग लग गई। आग लगने की सूचना कॉलोनी में तेजी से फैल गई। लोगों की सूझबूझ से आग पर काबू पा लिया गया। प्रत्यक्षदर्शियों की मानें तो आग फैलने के कारण बड़ा हादसा हो सकता था। ट्रांसफॉर्मर में आग लगने से भारत कॉलोनी के हजारों घरों में अंधेरा छा गया। बिना पंखे और कूलर के लोग गर्मी से बेहाल रहे। आरोप है कि बार-बार फोन के बाद भी अधिकारियों ने काम शुरू नहीं किया।
विज्ञापन

-
सोमवार को भी नहीं मिली राहत

स्थानीय निवासी दिनेश, अंजली और सुमन ने बताया कि देर रात अचानक तेज आवाज के साथ बिजली गुल हो गई। बाहर देखा तो ट्रांसफॉर्मर में आग लगी हुई। इस संबंध में तुरंत खेड़ी सब डिवीजन और सेक्टर-23 स्थित बिजली विभाग में संपर्क करने की कोशिश की गई, लेकिन किसी ने सुनवाई नहीं की। सोमवार को भी लोगों को बिजली कटौती से राहत नहीं मिली। बिजली नहीं आने के कारण कॉलोनी में पेयजल संकट भी गहरा गया है। ऐसे में लोगों का बुरा हाल हो रहा है। खबर लिखे जाने तक क्षेत्र में लोग बिजली कटौती से परेशान हैं, ट्रांसफॉर्मर को बदलने का काम चल रहा है।
-
1500 बिजली की शिकायतें पहुंची, 241.8 लाख यूनिट रही खपत

भीषण गर्मी के बीच शहर के लोगों को गर्मी से राहत नहीं मिल पा रही है। सेक्टर-22, 23, संजय कॉलोनी, पर्वतीय कॉलोनी, सरूरपुर, समयपुर, सेक्टर-56, 58, प्रेस कॉलोनी, मुकेश कॉलोनी, सुभाष कॉलोनी, इंदिरा कॉलोनी, सेक्टर-21 सी, ओल्ड फरीदाबाद सहित अन्य हिस्सों में लोग चार-पांच घंटे बिजली कटौती से जूझते रहे। सोमवार को जिले में बिजली की खपत 241.8 लाख यूनिट रही। वहीं, शहर के अलग-अलग क्षेत्रों से 1500 से ज्यादा बिजली कटौती और ट्रांसफॉर्मर के फुंकने की शिकायतें मिली।
विज्ञापन

शाम तक शुरू हो जाएगी सप्लाई
ट्रांसफॉर्मर को बदलने का काम चल रहा है। ओवरलोड होने के कारण आग लग गई थी, कर्मचारी काम में जुटे हुए हैं। शाम तक बिजली सप्लाई शुरू हो जाएगी। -विकास दहिया, कार्यकारी अभियंता, ग्रेटर फरीदाबाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें