फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाईवे पर सड़क हादसे में साइकिल सवार की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
बल्लभगढ़। गुडईयर चौक पर हादसों को रोकने के लिए नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया ने 4 फीट का ग्रिल लगवा दिया था। इसके बाद भी हादसे कम नहीं हो रहे। बृहस्पतिवार की सुबह 8 बजे तेज रफ्तार ट्रक ने साइकिल सवार व्यक्ति को टक्कर मार दी। उपचार के दौरान उसने दम तोड़ दिया। थाना सेक्टर -8 पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

फरीदाबाद निवासी रमन सुबह नौकरी पर जा रहा था। जैसे ही वह गुडईयर चौक से साइकिल को लेकर ग्रिल पार कर रहा था तभी ट्रक ने टक्कर मार दी। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। उपचार के लिए उसे बीके अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। रोड सेफ्टी ऑर्गेनाइजेशन के उपाध्यक्ष एसके शर्मा का कहना है कि चौक पर हादसे रोकने के लिए बंद किया गया था। लोग आसानी से ग्रिल को पार करके आवागमन कर रहे हैं। इस चौक पर 7 फीट लंबी ग्रिल को लगाया जाना चाहिए है।
चौक बंद होने की वजह से लोगों को करीब दो किलोमीटर का लंबा चक्कर लगाना पड़ रहा है। बाद में चौक पर ग्रिल लगाकर पूर्ण रूप से बंद कर दिया। ग्रिल की लंबाई चार फीट की होने की वजह से साइकिल सवार व पैदल यात्री आसानी से प्रवेश कर जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें