फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Petrol-Diesel Shortage :  फरीदाबाद में पेट्रोल-डीजल की किल्लत, लोग परेशान, प्रधानमंत्री और पेट्रोलियम मंत्री को ट्वीट  

Thu, 16 Jun 2022 05:35 AM IST
दुष्यंत शर्मा धनंजय चौहान, फरीदाबाद

सार

बुधवार को शहर के कई पेट्रोल पंप पेट्रोल-डीजल के आभाव में सूने पड़े रहे। सबसे ज्यादा दिक्कत बीपीसीएल और एचपीसीएल के पेट्रोल पंपों पर रही। पेट्रोल न होने से वाहन चालकों को वापस लौटा दिया गया। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

देश के दूसरे राज्यों की तरह फरीदाबाद में भी पेट्रोल-डीजल की किल्लत शुरू हो गई है। बुधवार को शहर के कई पेट्रोल पंप पेट्रोल-डीजल के आभाव में सूने पड़े रहे। सबसे ज्यादा दिक्कत बीपीसीएल और एचपीसीएल के पेट्रोल पंपों पर रही। पेट्रोल न होने से वाहन चालकों को वापस लौटा दिया गया। 

विज्ञापन


इससे उन्हें काफी दिक्कत हुई। पेट्रोल पंप संचालकों ने कहा कि यदि समस्या का जल्द समाधान नहीं हुआ तो स्थिति और बिगड़ेगी। इसे लेकर ऑल हरियाणा पेट्रोलियम डीलर्स एसोसिएशन ने प्रधानमंत्री और पेट्रोलियम मंत्री को ट्वीट किया है।

औद्योगिक नगरी फरीदाबाद में 104 पेट्रोल पंप है। रोजाना करीब सात लाख लीटर डीजल और चार लाख लीटर पेट्रोल की खपत होती है। पिछले दो-तीन दिनों में पेट्रोल और डीजल की आपूर्ति में कमी की वजह से समस्या खड़ी हो गई है। पेट्रोल पंप संचालकों के अनुसार, तेल आपूर्ति में 50 फीसदी की कमी दर्ज की गई हैं। 
विज्ञापन


आपूर्ति में कमी की वजह
पेट्रोल पंप संचालकों ने बताया कि  21 मई को केंद्र सरकार ने लोगों को राहत देने के लिए पेट्रोल डीजल पर एक्साइज ड्यूटी (उत्पाद शुल्क) घटा दी थी। इससे तेल के बढ़ते दामों की रफ्तार थम गई थी और लोगों को फौरी राहत मिली थी। इसके बाद कंपनियों को पेट्रोल, डीजल की आपूर्ति करने में घाटा हो रहा है। इस वजह से पर्याप्त आपूर्ति नहीं आ रही है।  

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें