पुलिस ने बताया कि सभी आरोपी और पीड़ित व्यक्ति फतेहपुर चन्दीला के रहने वाले है। पीड़ित मनीष ने वर्ष 2020 में आरोपी प्रदीप के भाई योगेश के साथ थाना एनआईटी के एरिया में जानलेवा हमला करते हुए मारपीट की थी। इस घटना की शिकायत एनआईटी थाना में दर्ज है। इसी रंजिश को लेकर बदले की भावना से आरोपियों ने पीड़ित व्यक्ति के साथ इस घटना को अंजाम दिया है।
फरार आरोपी सचिन को जल्द किया जाएगा गिरफ्तार
पुलिस प्रवक्ता सुबे सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि आरोपी ललित पर पूर्व में लड़ाई-झगड़े व अवैध शराब तस्करी के दो मुकदमे तथा आरोपी प्रदीप पर एनडीपीएस एक्ट के तीन एवं लडाई, झगड़े का एक मुकदमा थाना एनआईटी में दर्ज है। आरोपी ललित व प्रदीप एवं पीड़ित मनिष तीनों अदालत से बेल पर चल रहे है।