फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नीमका जेल में कैदियों को मिली ई-लाइब्रेरी, डीजीपी ने किया उद्घाटन

Tue, 10 May 2016 09:30 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस महानिदेशक (जेल) यशपाल सिंघल ने सोमवार को नीमका जेल का दौरा कर कैदियों के लिए ई-लाइब्रेरी का उद्घाटन किया। ई-लाईब्रेरी इंडिया विजन फाउंडेशन और जी फॉर ग्रुप ने संयुक्त रूप से बनाई है। इस मौके पर इंडिया विजन फाउंडेशन की संस्थापक किरण बेदी भी मौजूद रहीं। 
विज्ञापन


डीजीपी ने कहा कि हमारा मकसद कैदियों को अच्छी तामील देना है, ताकि जब जेल से बाहर जाएं, तो कुछ सीख लेकर जाएं। ई-लाइब्रेरी से कोई भी किताब डाउनलोड करके पढ़ा जा सकता है। इंडिया विजन फाउंडेशन की संस्थापक किरण बेदी ने कहा कि हरियाणा की जेलों में अपराध सुधार के कार्यक्रम उनकी तरफ से संस्था के माध्यम से चलाये जा रहे हैं। 

सरकार के सहयोग के साथ संस्था जेलों में काम कर रही है। जो कैदी यहां से हुनर लेकर जाएगा, वो दोबारा से अपराध नहीं करेगा। उनका मानना है कि सरकार की पारदर्शिता का ही फल है कि पीपीपी मॉडल के तहत इस तरह के कार्यक्रम चलाए हैं।
विज्ञापन


बेदी ने बताया कि आईवीएफ की तरफ से प्रदेश की 19 जेलों के अलावा तिहाड़ और डासना जेल में कार्यक्रम चलाए जा रहे हैं। इस मौके पर जेल अधीक्षक दीपक शर्मा, डीएसपी दिनेश यादव, डीएसपी रोहन हुड्डा समेत अन्य जेल कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें