फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बल्लभगढ़: बाथरूम में संदिग्ध हालात में महिला की मौत

Wed, 29 Dec 2021 05:10 PM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, फरीदाबाद

सार

राहुल ने जब बाथरूम की खिड़की से देखा तो सुनीता बेहोश थी। उन्होंने तुरंत सुनीता को उपचार के लिए अस्पताल लेकर गए, जहां  डॉक्टर ने सुनीता को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बल्लभगढ़ में बाथरूम में एक महिला की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। थाना सदर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है। 

विज्ञापन


थाना प्रभारी सुरेंद्र ने बताया कि सूचना मिली थी कि गांव सताई निवासी राहुल की पत्नी सुनीता मंगलवार की सुबह करीब 6 बजे बाथरूम में नहाने के लिए गई थी। काफी समय बीत जाने के बाद सास ने सुनीता को आवाज लगाई लेकिन सुनीता की ओर से किसी प्रकार की कोई आवाज नहीं आई। इसकी सूचना बेटे राहुल को दी।
विज्ञापन


राहुल ने जब बाथरूम की खिड़की से देखा तो सुनीता बेहोश थी। उन्होंने तुरंत सुनीता को उपचार के लिए अस्पताल लेकर गए, जहां  डॉक्टर ने सुनीता को मृत घोषित कर दिया। एसएचओ सुरेंद्र का कहना है कि शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया गया है। उन्होंने बताया कि सुनीता के बाथरूम में गैस गीजर लगा हुआ था। सुनीता की मौत किन कारणों की वजह से हुई है,यह पोस्टमार्टम की रिपोर्ट आने के बाद ही पता चलेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें