फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मसाज पार्लर की आड़ चल रहा था जिस्मफरोशी का अड्डा, दस गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
मसाज पार्लर की आड़ चल रहा
था जिस्मफरोशी का धंधा, दस गिरफ्तार

फरीदाबाद। एसआरएस मॉल सेक्टर-12 स्थित एक मसाज पार्लर की आड़ में चल रहे जिस्मफरोशी के अड्डे को पुलिस ने पकड़ा है। पुलिस ने मौके से छह महिलाओं सहित दस लोगों को हिरासत में लिया है। महिला थाना पुलिस मामला दर्ज करने की कार्रवाई में जुटी है।
विज्ञापन

महिला थाना प्रभारी निरीक्षक सविता ने बताया कि पिछले कुछ समय से मॉल में चल रहे मसाज पार्लर में गलत काम होने की शिकायतें मिल रहीं थी। शनिवार शाम को उन्होंने एक टीम का गठन कर पार्लर में नकली ग्राहक भेजा। सौदा तय होने के बाद उसने बाहर इंतजार कर रही पुलिस टीम को इशारा कर दिया। इशारा मिलने पर अंदर रेड की गई तो मौके पर युवक व युवतियां आपत्तिजनक स्थिति में मिले। पुलिस ने वहां से सभी को हिरासत में ले लिया और महिला पुलिस थाने ले आए। देर शाम खबर लिखे जाने तक मामला दर्ज किए जाने की कार्रवाई चल रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें