फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुर्लभ प्रजाति के कछुओं के साथ तस्कर गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
दुर्लभ प्रजाति के कछुओं के साथ तस्कर गिरफ्तार
विज्ञापन


फरीदाबाद। पुलिस की अपराध जांच शाखा सेक्टर-17 ने शिवाजी नगर, सेक्टर-22 मछली मार्केट से कछुआ तस्कर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके पास से दुर्लभ प्रजाति के 16 कछुए बरामद किए हैं। पुलिस ने उन्हें वन्य प्राणी जीव विभाग को सौंप दिए हैं। गिरफ्तार आरोपी को पुलिस ने शुक्रवार को अदालत में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में नीमका जेल भेज दिया गया।
क्राइम ब्रांच प्रभारी इंस्पेक्टर विमल ने बताया कि उनकी टीम को सूचना मिली थी कि शिवाजी नगर, सेक्टर-22 स्थित मछली मार्केट में एक युवक कछुओं की तस्करी करता है और इस समय उसके घर में कई कछुए मौजूद हैं। सूचना के आधार पर क्राइम ब्रांच की टीम ने वन्य प्राणी जीव विभाग के निरीक्षक चरण सिंह के लिए शिवाजी नगर में छापा मारा। पुलिस ने वहां से रहमान नामक युवक को धर दबोचा और उसके घर से 16 कछुए बरामद किए। रहमान के खिलाफ वन्य प्राणी संरक्षण अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

क्राइम ब्रांच प्रभारी ने बताया कि रहमान यमुना नदी से कछुए पकड़ कर लाता था और लोगों को बेचता था। रहमान से इन कछुओं को तंत्र मंत्र करने वालों के अलावा उसे खाने वाले लोग भी खरीद कर ले जाते थे। पूछताछ के दौरान आरोपी ने बताया कि वह एक कछुआ पांच से सात हजार रुपये में बेचता था। पुलिस ने शुक्रवार को उसे अदालत में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में नीमका जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें