फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एटीएम बदल कर ठग ने चालीस हजार रूपए निकाले

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
एटीएम बदलकर 40 हजार रुपये निकाले
जंगबहादुरगंज। पसगवां कोतवाली क्षेत्र के ग्राम मिल कॉलोनी अजबापुर निवासी प्यारे लाल यादव बुधवार को शाम लगभग साढ़े चार बजे जंगबहादुरगंज में पेट्रोल पंप स्थिति एसबीआई के बूथ पर रुपये निकालने गया। नेटवर्क सही न होने के कारण एटीएम ने काम नहीं किया। लाइन में पीछे खड़े व्यक्ति ने दुबारा मशीन में लगाने को कहा। प्यारे लाल ने दुबारा एटीएम लगाया रुपये निकले। इसी दौरान कुछ रुपये गिर गए। झुककर रुपए उठाने लगा। पीछे खड़े व्यक्ति ने उसका एटीएम बदल लिया। दो बार में एटीएम कार्ड से चालीस हजार रुपये निकाल लिए। बीएसएनएल नेटवर्क सही न होने से उसे अपने साथ हुई ठगी की जानकारी देर से हो सकी। मिल कर्मी ने घटना की रिपोर्ट कोतवाली पसगवां में अज्ञात के विरुद्ध दर्ज कराई है। विवेचना जेबी गंज चौकी प्रभारी राजेश कुमार सिंह को सौंपी गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें