फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लूटे के इरादे से घुसे बदमाश किन्नर का हौंसला देख उल्टे पांव भागे

विज्ञापन
विज्ञापन
पटाखे वाली पिस्तौल लेकर घर में घुसे बदमाश, किन्नर का हौसला देख भागे
विज्ञापन


फरीदाबाद। सेक्टर-19 में लूट के इरादे से घुसे तीन बदमाश एक किन्नर का हौसला देखकर उल्टे पैर भाग गए। इस दौरान घर में मौजूद बुजुर्ग किन्नर ने बदमाश के हाथ से पिस्तौल भी छीन ली। पुलिस के अनुसार, बदमाश पटाखे बजाने वाली नकली पिस्तौल लेकर आए थे। यह सारी वारदात घर के गेट पर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। थाना ओल्ड फरीदाबाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
सेक्टर-19 शिव कॉलोनी में खुशबू किन्नर अपने तीन अन्य साथियों के साथ रहती है। पुलिस के अनुसार, सोमवार सुबह एक युवक उनके घर में घुस आया, जबकि उसके दो साथी बाहर गेट पर खड़े हो गए। इस दौरान घर में मौजूद चारों लोग एक साथ बैठे हुए थे। घर में घुसे बदमाश ने अपना मुंह ढक रखा था और उसने आते ही उन पर पिस्तौल तान दी और जान से मारने की धमकी देने लगा। इससे पहले कि बदमाश कुछ और हरकत करता, वहां बैठी बुजुर्ग वैजंती किन्नर ने उस पर हमला बोल दिया और उसके हाथ से पिस्तौल छीन ली और दूर फेंक दिया। अचानक हमला होने और पिस्तौल छिन जाने पर बदमाश वहां से उल्टे पैर भाग निकला। इस दौरान किन्नरों ने उसे पकड़ने का प्रयास भी किया, मगर वह हाथ छुड़ा कर भागने में कामयाब हो गया। उसे भागता देख बाहर खड़े उसके दोनों साथी भी भाग निकले।
विज्ञापन
विज्ञापन

घटना की जानकारी ओल्ड फरीदाबाद थाना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने बदमाश की पिस्तौल को कब्जे में लेकर उसकी जांच की तो पता चला कि वह पटाखे फोड़ने वाली नकली पिस्तौल है। घर के गेट पर लगे सीसीटीवी कैमरे में सारी वारदात कैद हो गई है। इनमें से दो बदमाशों ने तो अपने चेहरे ढक रखे हैं, जबकि एक युवक का चेहरा दिखाई दे रहा है। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज कब्जे में ले ली है और उसके आधार पर बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है। खुशबू ने बताया कि पिछले साल उनके घर में चोरी हो गई थी और उससे पहले भी वारदात हो चुकी है तो उन्होंने सीसीटीवी कैमरे लगवाए थे। जांच अधिकारी एएसआई जगदीश ने बताया कि मामला दर्ज कर लिया गया है और जांच की जा रही है। उन्होंने पिस्तौल नकली होने की पुष्टि की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें