फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुत्रवधु के केस से परेशान लोहा कारोबारी ने खुद को गोली से उड़ाया

विज्ञापन
विज्ञापन
लोहा व्यापारी ने शौचालय में गोली मार आत्महत्या की
विज्ञापन



फरीदाबाद। शहर के लोहा कारोबारी प्रदीप कालरा ने अपने घर के शौचालय में खुद को बंद कर लाइसेंसी बंदूक से गोली मार ली। आत्महत्या से पहले कारोबारी ने सुसाइड नोट भी लिखा। इसके अलावा उसने मोबाइल वीडियो भी बनाई। वह हाईकोर्ट में चल रहे अपनी पुत्रवधु के संपत्ति बंटवारे के केस से परेशान था। पुलिस ने सुसाइड नोट, मोबाइल क्लिप और लाइसेंसी बंदूक को कब्जे में ले लिया है।
फरीदाबाद आयरन स्टील ट्रेडर्स एसोसिएशन के प्रधान सीपी कालरा के छोटे भाई प्रदीप कालरा का परिवार एनआईटी-5 में रहता है। मंगलवार सुबह करीब साढ़े 11 बजे प्रदीप कालरा अपने प्रतिष्ठान से अचानक घर पहुंचे। इस दौरान घर पर उनकी पत्नी शशि ही मौजूद थीं, जबकि उनके दोनों बेटे प्रिंस और भारत एनआईटी-1 स्थित दुकान पर थे।
विज्ञापन

इसी दौरान अचानक गोली चलने की आवाज सुनकर शशि शौचालय की तरफ दौड़ीं तो दरवाजा अंदर से बंद था। काफी शोर के बाद जब दरवाजा नहीं खुला तो शशि ने अपने बेटे प्रिंस को फोन पर जानकारी दी। इसके बाद बेटों ने घर पहुंचकर दरवाजा तोड़ा तो देखा कि अंदर उनके पिता प्रदीप का शव पड़ा हुआ था। गोली उनके माथे पर लगी थी। उनके पास ही लाइसेंसी दोनाली बंदूक भी पड़ी थी।
विज्ञापन

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में ले लिया। इस मामले में प्रिंस की ओर से पुलिस में एफआईआर दर्ज कराई गई है। इसमें प्रिंस ने अपनी पत्नी हिना कालरा व सास-ससुर के खिलाफ पिता को प्रताड़ित करने और आत्महत्या के लिए मजबूर करने की बात कही है। प्रिंस ने पुलिस को बताया कि हिना के साथ उसकी दूसरी शादी है। पहले पति से उसे एक बेटा है। शादी के बाद उससे भी जुड़वां बेटे हुए। आरोप है कि हिना अपने पहले बेटे को भी उनकी संपत्ति में बराबर का वारिस बनाना चाहती थी। इसी को लेकर उसने हाईकोर्ट में उन पर केस भी कर रखा है। करीब एक साल से हिना अपने पहले बेटे के साथ मां-बाप के साथ ही रह रही है, जबकि प्रिंस से हुए ढाई साल के जुड़वां बेटे कालरा परिवार के ही साथ रहते हैं। एसोसिएशन के प्रधान सीपी कालरा की माने तो उनके भाई से हिना और उसके परिवार द्वारा 25 करोड़ की मांग की जा रही थी। एनआईटी थाना प्रभारी अर्जुन सिंह ने बताया कि प्रिंस की तहरीर पर हिना व उसके परिजनों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली गई है। पुलिस पूरे मामले की पड़ताल कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें