फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिल्डिंग मैटीरियल कॉरोबारी की मौत के राज से पर्दा उठाने के लिए एसआईटी गठित

विज्ञापन
विज्ञापन
कारोबारी की मौत के राज से पर्दा उठाने के लिए एसआईटी गठित
विज्ञापन


फरीदाबाद। लापता बिल्डिंग मैटीरियल कारोबारी ललित रावत का शव कार समेत नहर से मिलने के मामले की जांच के लिए पुलिस ने विशेष जांच दल (एसआईटी) का गठन किया है। वहीं, पुलिस ने ललित के लापता होने के मामले में ही अपहरण, हत्या और शव को नष्ट करने की धारा भी जोड़ दी। इसके बाद परिजनों ने बृहस्पतिवार को शव का अंतिम संस्कार कर दिया।
रोहतक पीजीआई में बुधवार को ललित के शव का पोस्टमार्टम होने के बाद परिजन उसे लेकर प्याला गांव पहुंचे। परिजनों ने शव को पंचायत भवन में रख दिया और उसका संस्कार करने से यह कहते हुए मना कर दिया कि पुलिस ने शुरू से इस मामले में लापरवाही बरती। किसी हंगामे की आशंका के चलते थाना शहर बल्लभगढ़ प्रभारी प्रीतपाल सांगवान मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों को समझाने का प्रयास किया, मगर ग्रामीण मानने को तैयार नहीं थे। मौके पर पहुंचे डीसीपी भूपेंद्र सिंह ने भी ग्रामीणों को खूब समझाया। इसके बाद भी वह नहीं माने और हत्या का मामला दर्ज कर आरोपियों को गिरफ्तार करने की मांग पर अड़े रहे। डीसीपी ने ग्रामीणों को आश्वासन दिया कि वे हत्या का मामला दर्ज कर जांच के लिए एसआईटी का गठन कर देते हैं। काफी समझाने पर ग्रामीण मानें और बृहस्पतिवार दिन में ललित के शव का अंतिम संस्कार किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


जांच के लिए एसआईटी गठित
ललित की मौत के मामले से पर्दा उठाने के लिए एसीपी अमन यादव के नेतृत्व में थाना सदर बल्लभगढ़ प्रभारी प्रीतपाल सांगवान, थाना सेंट्रल प्रभारी राजदीप मोर, क्राइम ब्रांच सेक्टर-30 प्रभारी संदीप मोर, मिसिंग सेल प्रभारी सतेंद्र रावल व साइबर सेल प्रभारी संदीप मोर को एसआईटी में शामिल किया गया है। एसआईटी नए सिरे से मामले की जांच शुरू करेगी। तब तक पुलिस को पोस्टमार्टम रिपोर्ट भी मिल जाएगी, उससे भी जांच में मदद मिलेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें