फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जेब कटने का झांसा दे समधी बन ठगे 55 सौ रुपये

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
जेब कटने का झांसा दे समधी बन ठगे 55 सौ रुपये
फरीदाबाद। जेब कटने का झांसा देकर एक ठग ने सेक्टर-30 निवासी एसके बतरा को उनका समधी बनकर फोन किया और ई-वॉलेट में 55 सौ रुपये डलवा लिए। दोबारा फोन करने पर शक होने पर एसके बतरा ने अपने समधी को फोन कर बात की तो उन्हें अपने साथ हुई ठगी का पता चला। थाना सेक्टर-31 पुलिस ने धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस में दर्ज मामले के अनुसार एसके बतरा के पास 7 अक्तूबर को किसी अज्ञात नंबर से फोन आया। फोन करने वाले ने खुद को उनका समधी बताते हुए कहा कि उसकी बहू अस्पताल में भर्ती है और वह उसके पास आए हुए थे। यहां उसकी जेब कट गई और अब यहां उन्हें पैसों की जरूरत है। एसके बतरा ने ठग की बातों पर विश्वास कर लिया और ई-वॉलेट के जरिये दो बारे में उसके खाते में 55 सौ रुपये भेज दिए। ठग इसके बाद भी रुपयों की मांग करता रहा तब बतरा को शक हुआ। उन्होंने अपने समधी को फोन कर जानकारी ली तो उन्होंने पैसे मंगाने से इन्कार किया। इस पर एसके बतरा ने पुलिस को शिकायत दी। पुलिस मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें