फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: देश की नंबर 1 टेनिस खिलाड़ी आनंदिता जाएंगी मलयेशिया

Mon, 01 Apr 2024 02:59 PM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
-अंडर-14 आयुवर्ग में जिले की आनंदिता है देश की नंबर एक खिलाड़ी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। आईटीएफ वर्ल्ड जूनियर टेनिस प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन करने वाली जिले की आनंदिता उपाध्याय का चयन आईटीएफ अंडर-14 डेवलपमेंट चैंपियनशिप के लिए हुआ है। इसका आयोजन मलयेशिया में आठ से 18 अप्रैल तक किया जाएगा। वह दो वर्ष पूर्व भी अंडर-12 आयुवर्ग में देश की नंबर एक खिलाड़ी रह चुकी हैं। वर्तमान में वह अंडर-14 आयुवर्ग में पहले स्थान पर हैं।
पिछले महीने मलयेशिया में आयोजित टीम इवेंट आईटीएफ वर्ल्ड जूनियर टेनिस प्रतियोगिता में आनंदिता का बेहतरीन प्रदर्शन रहा था। इसके आधार पर फरीदाबाद की आंददिता सहित ओडिशा की आहन का चयन किया गया है। उन्होंने टूर्नामेंट के छह मुकाबले में से चार मुकाबलों में जीत दर्ज की, जबकि दो मुकाबलों में हार का सामना करना पड़ा। आनंदिता के पिता आनंद उपाध्याय ने बताया कि उन्होंने आठ वर्ष की आयु से ही सेक्टर-12 स्थित फरीदाबाद टेनिस अकादमी में संजय सिंहमार के नेतृत्व में अभ्यास शुरू कर दिया। उनके पिता भी डीएवी स्कूल सेक्टर-14 में बतौर शारीरिक शिक्षक कार्यरत हैं, जबकि मां साधना उपाध्याय मॉडर्न दिल्ली इंटरनेशनल स्कूल सेक्टर-87 में पढ़ाती हैंं।
विज्ञापन




आनंदिता की उपलब्धियां



पिछले वर्ष महाराष्ट्र के औरंगाबाद में संपन्न में संपन्न अंडर-14 ऑल नेशनल टूर्नामेंट में युगल स्पर्धा का खिताब जीता था। इसके अलावा राष्ट्रीय फेनेस्टा ओपन टूर्नामेंट में भी दूसरे स्थान पर रहीं थीं। वह टेनिस के अंडर-12, 14 व 16 में अब तक 15 से अधिक राष्ट्रीय सीरीज जीत चुकीं हैं। आनंदिता वर्ष 2022 में अंडर-12 साउथ एशिया एवं एशिया चैंपियनशिप में स्वर्ण एवं कांस्य पदक जीतकर कर देश का नाम रौशन कर चुकी है।
विज्ञापन

जिले की पांच टेनिस खिलाड़ियों को पढ़ाई में मिलेगी विशेष छूट
सेक्टर 19 डीपीएस स्कूल के प्रधानाचार्य अनिल कुमार ने जिले के पांच बेहतरीन टेनिस खिलाड़ियों को पढ़ाई में विशेष छूट देने का निर्णय लिया है। इन खिलाड़ियों का चयन ट्रायल के आधार पर किया गया है। यह जानकारी फरीदाबाद टेनिस अकादमी में संजय सिंहमार ने दी। उन्होंने बताया कि आनंदिता को फीस में शत प्रतिशत छूट देने का निर्णय लिया गया है। अदिति रावत को भी विशेष छूट देने का निर्णय लिया गया है। इसी प्रकार वाणी राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में विजेता रही हैं। जबकि अदिति त्यागी देश के टॉप 100 खिलाड़ियों में अपनी पहचान बना चुकी हैं। इसके अलावा मान्या शर्मा का राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन के आधार पर चयन किया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें