फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीकरी बस स्टैंड पर अब रूकेंगी रोडवेज की बसें

विज्ञापन
विज्ञापन
बल्लभगढ़। सीकरी बस स्टैंड पर अब रोडवेज की बसें आने से लोगों को आवागमन में राहत मिलेगी। वार्ड नंबर तीन के शैलेंद्र सिंह की मांग पर परिवहन मंत्री ने यह आदेश दिए हैं। उन्होंने कहा कि रोडवेज की बसें फ्लाईओवर से न गुजर कर बस स्टैंड से सवारियों को लेकर जाएगी।
विज्ञापन

शैलेंद्र सिंह के अनुसार मौजूदा समय में रोडवेज की बसें फ्लाईओवर से निकल जाती हैं। इससे स्कूल-कॉलेज के छात्रों संग आसपास के लोगों को परेशानी होती है। उन्हें बसों में नहीं बैठाया जा रहा है। इसे लेकर परिवहन मंत्री मूलचंद शर्मा से मांग की गई थी। इस पर उन्होंने आदेश जारी किया है, इससे सीकरी और आसपास के लोगों को राहत होगी। शुक्रवार को लोगों ने मंत्री से मिलकर धन्यवाद दिया। इस दौरान जगबीर सैनी घनश्याम, दीपचंद व जयपाल सिंह आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें